Recruitment: HLL HITS में 21 पदों पर निकली भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

खबर सार :-

HLL Infra Tech Services Limited में 21 पदों पर भर्ती निकली है। चीफ मैनेजर, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर और ऑपरेशन्स मैनेजर पदों के लिए 10 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करें।
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मिनी रत्न पीएसयू HLL Infra Tech Services Limited (HITS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

HITS की ओर से जारी भर्ती में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के डिजाइन और एग्जीक्यूशन से जुड़े पद शामिल हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (स्ट्रक्चरल) – 1 पद
सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (HVAC) – 1 पद
सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (प्लंबिंग) – 1 पद
ऑपरेशन्स मैनेजर (BME) – 2 पद
ऑपरेशन्स मैनेजर (क्वांटिटी सर्वेयर) – 2 पद
चीफ मैनेजर (सिविल) – 3 पद
सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (MEP) – 5 पद
ऑपरेशन्स मैनेजर (सिविल) – 5 पद

इस तरह कुल 21 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

10 अक्टूबर तक करें आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी पात्रता शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

शैक्षणिक योग्यता 

अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक BE, BTech, Diploma, ME या MTech की डिग्री/योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवार के पास निर्धारित कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। विभिन्न पदों के लिए अनुभव की आवश्यकता 3 से 10 वर्ष तक रखी गई है।

आयु

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 47 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन प्रक्रिया के बाद किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पद के अनुसार इंटरव्यू और/या स्किल असेसमेंट टेस्ट आयोजित किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। चीफ मैनेजर: ₹29,100 से ₹54,500 प्रति माह, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर: ₹24,900 से ₹50,500 प्रति माह और ऑपरेशन्स मैनेजर: ₹20,600 से ₹46,500 प्रति माह इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

HITS की इस भर्ती में इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म भर देना चाहिए और आवेदन करने से पहले पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा तथा अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-Madhya Pradesh में विद्यार्थियों और लाभार्थियों से जुड़ी व्यवस्था बदली
 

अन्य प्रमुख खबरें