आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर के कई पदों पर भर्ती, बिहार-मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मौका
खबर सार :-
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बिहार और मध्य प्रदेश के उम्मीदवार 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रिक्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सेवा केंद्र (ASK) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से बिहार और मध्य प्रदेश में कुल 15 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार और मध्य प्रदेश में निकली हैं रिक्तियां
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पद के लिए कुल 15 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें बिहार के लिए 8 पद और मध्य प्रदेश के लिए 7 पद शामिल हैं।
बिहार में इन जिलों में होगी भर्ती
बिहार के आठ जिलों में एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें शामिल हैं:
पूर्वी चंपारण
जहानाबाद
मधेपुरा
मधुबनी
मुंगेर
सहरसा
सारण
सीवान
मध्य प्रदेश के सात जिलों भर्ती
आगर मालवा
श्योपुर
नरसिंहपुर
राजगढ़
रतलाम
उज्जैन
मंदसौर
आवेदन की अंतिम तारीख
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त निर्धारित की गई है। उम्मीदवार सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तैयार रखें।
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं पास (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी)
10वीं पास के साथ 2 वर्ष की आईटीआई
0वीं पास के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है। आवेदक के पास यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आयु सीमा और वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होगी। चयनित उम्मीदवारों को आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति मिलने के बाद वेतन संबंधित राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अर्ध-कुशल कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पात्रता मानदंड और आवश्यक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखनी होगी।
युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
आधार सेवा केंद्रों के विस्तार के साथ आधार से जुड़ी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर के पदों पर यह भर्ती बिहार और मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर साबित हो सकती है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या दस्तावेज संबंधी परेशानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़ेंः-MECL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कई पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12