दिव्यांगजनों के लिए चलेगा 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान, योगी सरकार देगी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
खबर सार :-
योगी सरकार 3 से 10 अगस्त तक प्रदेशभर में 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' चलाएगी। अभियान के तहत दिव्यांग युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से जोड़ने की पहल की जाएगी।
खबर विस्तार : -
लखनऊः दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग युवाओं सहित अन्य योग्य इच्छुक दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान दिव्यांग युवाओं को रोजगार बाजार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सभी राजकीय आईटीआई में होंगे विशेष रोजगार कार्यक्रम
अभियान के दौरान प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विशेष रोजगार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में निजी कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों और आर्थिक सहायता संबंधी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
रोजगार के साथ स्वरोजगार पर भी रहेगा जोर
सरकार ने अभियान के दौरान केवल नौकरी दिलाने पर ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार को भी प्राथमिकता दी है। जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र स्थानीय औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक संस्थानों से समन्वय स्थापित कर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी जुटाएगा। वहीं एमएसएमई विभाग दिव्यांगजनों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देगा तथा लीड बैंक के माध्यम से ऋण और अन्य वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। इससे इच्छुक दिव्यांग युवा अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे।
रोजगार संगम पोर्टल से जोड़े जाएंगे अभ्यर्थी
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत दिव्यांग अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्तियों से जोड़ेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि पंजीकृत उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके।
पिछले चरणों के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0' की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि अभियान के पहले और दूसरे चरण में लाभान्वित दिव्यांगजनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके माध्यम से यह आकलन किया जाएगा कि उन्हें मिला रोजगार या स्वरोजगार वर्तमान में कितना प्रभावी है और उनकी आर्थिक स्थिति में कितना सुधार हुआ है। इस समीक्षा के आधार पर भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
जिला स्तरीय समितियां करेंगी निगरानी
अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक जनपद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति अभियान के समन्वय, निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगी। सरकार ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस पहल का लाभ उठा सकें और कोई भी पात्र व्यक्ति रोजगार या स्वरोजगार के अवसर से वंचित न रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा सम्मान
अभियान के समापन के बाद 10 अगस्त तक सभी जिलों से लाभार्थियों का विस्तृत विवरण शासन को भेजा जाएगा। इसके आधार पर सर्वाधिक रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने वाले शीर्ष पांच जिलों का चयन किया जाएगा। इन जिलों के जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की टीमों को शासन स्तर पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए 30 जुलाई को मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
यह भी पढ़ेंः-बिहार के 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, विभाग ने भेजी अधियाचना
अन्य प्रमुख खबरें
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27