बिहार के 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, विभाग ने भेजी अधियाचना
खबर सार :-
बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स अपने एक निर्णय को साझा किया है। इसके अंतर्गत बिहार में शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुषी मिलने वाली है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।
खबर विस्तार : -
पटना; बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स अपने एक निर्णय को साझा किया है। इसके अंतर्गत बिहार में शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशी मिलने वाली है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज भी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ जाएगी। काफी समय से ऐसी मांग की जा रही थी।
युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर प्राप्त होगा
इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर भी प्राप्त होगा। शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच इस फैसले को लेकर बडी संख्या में युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब उनकी निगाहें बीपीएससी की ओर से जारी होने वाली परीक्षा की तिथि पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने राज्य के हजारों युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात देने की जानकारी मीडिया के जरिए दिया था। इसमें उन्होंने बताया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिषा में एक कदम बढाया है।
ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा
संकल्प पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। षिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि टीआरई-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन पदों के आंकडे भी दिए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। राज्य में लंबे समय से चैथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जा रही थी। विभिन्न छात्र और अभ्यर्थी संगठनों की ओर से कई बार ऐसी मांग की जा रही थी।
हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में थे
तमाम संगठनों ने बिहार में प्रदर्षन भी किया था। अभी हाल में भी ऐसी मांग की जा रही थीं। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टीआरई-4 की अधिसूचना जारी नहीं होने से दुविधा बनी हुई थी। हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में थे। अब शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की दिषा में काम करेगा। साथ ही भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें ; लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे आधुनिक तकनीकों पर काम
अन्य प्रमुख खबरें
-
IREL Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन
2026-08-14
-
भारतीय सेना में 70 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-13
-
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 9,124 पदों पर निकली भर्ती
2026-08-12
-
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
2026-08-11
-
IIP Delhi Recruitment 2026: 20 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
2026-08-10
-
साफ नहीं सरकार का इरादा! अब विधानसभा घेरेंगे छात्र
2026-08-08
-
आमने-सामने आई छात्र और सरकार, 14 दिन बाद कम हुई रांची में तकरार
2026-08-08
-
SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती, 1.70 करोड़ तक सालाना पैकेज का मौका
2026-08-07
-
NPCC Recruitment 2026: मैनेजर समेत 26 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
2026-08-06
-
समय से पहले बढ़ा दी स्कूलों ने फीस, डीएम ने की दंडात्मक कार्रवाई
2026-08-05
-
आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर
2026-08-04
-
MECL Recruitment 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 13 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
2026-08-03
-
दिल्ली के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-08-01
-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ ?
2026-07-31
-
दिव्यांगजनों के लिए चलेगा 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान, योगी सरकार देगी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
2026-07-30