लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे आधुनिक तकनीकों पर काम
खबर सार :-
एक समझौता विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। इससे आने वाले दिनों में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकों पर कार्य करने का अवसर उपलब्ध मिलेगा
खबर विस्तार : -
लखनऊ। एक समझौता विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। इससे आने वाले दिनों में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को आधुनिक तकनीकों पर कार्य करने का अवसर उपलब्ध मिलेगा। इस दिषा में आगे बढते ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे पी सैनी की खुषियों का ठिकाना नहीं रहा। शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के क्षेत्र में अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सोमवार को मर्करी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय ने आपसी एक समझौता (एमओयू) के तहत किया है।
जनहित में कंपनी कर रही काम
इस मौके पर मर्करी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दुर्गेश राय ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधानों के माध्यम से शुद्ध पेयजल के क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह कंपनी अपना योगदान जनहित कार्य के तहत दे रही है। तकनीकी सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी पहल संचालित करने का निःशुल्क सहयोग है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग कर समाज को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान, नवाचार तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा देना एवं जनस्वास्थ्य में सुधार करना है।
आने वाले दिनों में दिखाई देगा लाभ
राय ने जानकारी दी कि कंपनी विगत 30 वर्षों से भारतीय मानक ब्यूरो पर कार्य कर रही है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए सतत कार्य करती आ रही है। उन्होने बताया कि कंपनी भारत सरकार व अन्य राज्य सरकारों के मध्य शुद्ध पेयजल के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है कि शुद्ध पेयजल जैसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर मर्करी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड जैसी एआई आधारित तकनीकी कंपनी के साथ सहयोग स्थापित हुआ है। इसका लाभ आने वाले दिनों में दिखाई भी देगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23
-
90 फ़ीसदी दिव्यांग, बसंत को मिल चुका राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कार
2026-08-22
-
NHAI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
2026-08-21
-
JKPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती
2026-08-20
-
सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, जेपीएससी नियुक्तियां रद करने के सरकार के आदेश पर रोक
2026-08-20
-
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT-TGT समेत इन पदों के नतीजे जारी
2026-08-18
-
अनूपपुर का यह स्कूल, सरकारी दावों की खोल रहा पोल, बरसात के आरंभ से ही भर जाता है पानी
2026-08-18
-
AIIMS Jammu में 40 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-18