अयोध्या। सर्किट हाउस में महावीरागंना अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के दो दिवसीय निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन अवध ग्रामोद्योग समिति सुल्तानपुर द्वारा किया गया। प्रस्तुति अवधी लोक समूह समिति अयोध्या के कलाकारों द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर त्रिशताव्दी दो दिवसीय समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राजमाता महावीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संबोधित करते हुए बताया कि वीरांगना और देश के इतिहास में अपने किए गए कार्यों से राजमाता अमर हो गईं।
उन्होंने महिला समाज को वीरता का पाठ पढ़ाया, जिसके लिए उन्हें हम आज भी याद करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे रहे। अवध ग्राम उद्योग समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी कार्यक्रम के प्रायोजक संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार रही तथा कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडे कृष्ण कुमार पांडे, खुन्नू सुनील तिवारी, बबलू मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम लोक नृत्य समिति के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। समिति के कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार