लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में एक कदम बढ़ाया गया है। शासन ने अयोध्या में ‘महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय’ तो दूसरी ओर गाजियाबाद में ‘अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी किया गया है। अयोध्या शहर में रामायण विश्वविद्यालय और औद्योगिक शहर गाजियाबाद में इंजीनियरिंग-फोकस्ड विश्वविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा को सुलभ, समावेशी और समकालीन बनाने की दिशा में काम चल रहा है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ काम कर रही है। इसमें उच्च शिक्षा में नवाचार और अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिल रही है। यूपी को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए ही नए संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा मिल सके, इसके लिए संस्थानों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की ओर से दो प्रमुख प्रस्तावों को समयबद्ध प्रक्रिया के तहत स्वीकृति मानी जा रही है।
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय को महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा अयोध्या में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत अधिसूचित करते हुए अनुज्ञा-पत्र प्रदान किया गया है। अब यह विश्वविद्यालय निर्धारित शर्तों और अधिसूचना के लिए संचालन कर सकेगा। वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी, गाजियाबाद द्वारा प्रस्तावित अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा-6 के अंतर्गत आशय-पत्र जारी किया गया है। इनकी स्थापना के लिए न्यूनतम 5 करोड़ रुपये की स्थायी विन्यास निधि, शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि तथा कम से कम 24,000 वर्ग मीटर का शैक्षणिक भवन आदि शर्तों को पूरा कराया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल, विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव तथा अन्य विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार