CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 88.39 फीसदी छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल से ज्यादा है। खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार भी लड़कियां परीक्षा में अव्वल रही। इस बार 91.64% बेटियों ने सफलता हासिल की। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा है। लड़कों के मुकाबले 5 प्रतिशत से अधिक लड़कियों ने सफलता के झंडे गाड़े। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.gov.in
बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 17 लाख 4 हजार 367 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 16 लाख 92 हजार 794 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 14 लाख 96 हजार 307 छात्रों ने सफलता हालिक की। इस परिणाम की सबसे खास बात ये रही कि इस बार 1.15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किये। जबकि 24,000 से ज्यादा छात्रों को 95 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए इस बार भी CBSE बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह 0.1 छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी करेगा, ये वे छात्र होंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि यह मेरिट सर्टिफिकेट छात्रों को डिजिलॉकर में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स