CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट आउट, यहां देखें परिणाम
खबर सार :-
CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट के नतीजे घोषित कर दिए गए है। छात्र 10वीं कंपार्टमेंट के नतीजे का बेसर्बी से इंतज़ार कर रहे थे। आइए जानते हैं कि छात्र 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट कहाँ और कैसे चेक कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
CBSE 10th Compartment Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 के नतीजे मंगलवार पांच अगस्त को जारी कर दिए है। स्टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइड cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 देखने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस और डिजिलॉकर (digilocker ) पर भी चेक किया जा सकता है।
CBSE 10th Compartment Result 2025: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब चेक करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
15 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE 10th Compartment Result 2025) का 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 1 अगस्त को जारी किए गए थे। वहीं, 2024 में 12वीं कंपार्टमेंट का परिणाम 2 अगस्त और 10वीं कंपार्टमेंट का परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया गया था। वहीं, छात्र 18 से 19 अगस्त तक 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। सीबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,71,939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22,21,636 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष आयोजित सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र उत्तीर्ण हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मोबाइल से पढ़ाई कर किया नीट क्वालीफाई, बोलीं-डॉक्टर बनकर करूंगी सेवा
2026-07-25
-
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे आधुनिक तकनीकों पर काम
2026-07-20
-
एनटीए ने NEET UG 2026 पेपर लीक के आरोपी यश यादव का रिजल्ट रोका, री-एग्जाम देने की मिली थी अनुमति
2026-07-18
-
शिक्षा की गुणवत्ता पर समझौता नहीं: कुलगुरु
2026-07-18
-
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए 22 जुलाई से होगी तीसरे चरण की प्रक्रिया
2026-07-17
-
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की चेतावनी: फर्जी कॉल, संदेश और वेबसाइट से सावधान रहें
2026-07-17
-
इंदौर: नीट पेपर लीक समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
2026-07-14
-
स्वतंत्रता दिवस : प्रतियोगिताओं के जरिए लालकिले में समारोह देखने का अवसर
2026-07-13
-
UP Police Constable Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, ऐसे करें रिजल्ट चेक
2026-07-11
-
इंदिरा गांधी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
2026-07-10
-
BEML Recruitment: मैनेजर समेत 23 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
2026-07-09
-
पीडीआईएल में 153 डिप्लोमा और ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू
2026-07-09
-
UP TET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
2026-07-09
-
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
2026-07-07