CAT 2025 Notification: एमबीए की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। रविवार 27 जुलाई को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वर्ष कैट परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को तीन पालियों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी किए जाएंगे। जबकि CAT परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के परिणाम जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक आ सकते हैं।
बता दें कि कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि13 सितंबर 2025 रखी गई है। छात्रों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर नवीनतम अपडेट देखते रहना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, CAT (CAT 2025) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को करीब 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PwD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को इससे छूट दी जा सकती है। इसके अलावा स्नातक अंतिम वर्ष के वे छात्र जो अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। CAT परीक्षा के लिए आपको आवेदन शुल्क देना होगा, SC/ST और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1300 रुपये है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के लिए पंजीकरण शुल्क 3000 रुपये है।
बता दें, CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित होगी। CAT परीक्षा के लिए देश भर के कुल 170 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
कैट 2025 की चयन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा गया है। पहला चरण CBT है, इसमे उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और अंत में लिखित योग्यता परीक्षा (WAT)।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार