Assam HSLC Result: टॉपर रहा शिवसागर जिला, देखिए बाकियों का हाल
खबर सार :-
Assam HSLC Result: असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे घोषित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (सेबा) द्वारा घोषित इस परिणाम में शिवसागर जिला 85.55 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ राज्य में अव्वल रहा।
खबर विस्तार : -
Assam HSLC Result: असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे घोषित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (सेबा) द्वारा घोषित इस परिणाम में शिवसागर जिला 85.55 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ राज्य में अव्वल रहा। इस वर्ष 944 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,22,737 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,87,752 लड़के और 2,34,985 लड़कियां शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में छात्राओं की संख्या में 48,142 की वृद्धि देखी गई, जबकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 8,720 की वृद्धि हुई। परीक्षा राज्य में 15 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई थी।
Assam HSLC Result: टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:-
पहला स्थान: अमीशी सैकिया (प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट)
दूसरा स्थान: सप्तर्षि बोरदलाई (असम नेशनल स्कूल, गुवाहाटी)
तीसरा स्थान: अनिरबन बरगोहेन (प्रज्ञा अकादमी, जोरहाट)
जिलावार तीसरी सबसे अधिक सफलता दर:-
शिवसागर: 85.55%
डिब्रूगढ़: 81.10%
धेमाजी: 80.64%
परीक्षा परिणाम निम्नलिखित 14 वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं: sebaonline.org, results.shiksha, assam.shiksha, indiaresults.com, jagranjosh.com, schools9.com, indianexpress.com, assamresult.in और assamjobalerts.com, साथ ही अभ्यर्थी ASSEB Results मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
Assam HSLC Result: मुख्यमंत्री ने की तारीफ
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एचएसएलसी 2025 परीक्षा के सफल आयोजन और समय पर परिणाम घोषित होने को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक क्षण बताया। यह पहली बार था जब असम राज्य शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) ने परीक्षा आयोजित की और महज 37 दिनों में परिणाम घोषित कर एक नया मानक स्थापित किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसे समयबद्धता और पारदर्शिता का उदाहरण बताया और कहा कि 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित परीक्षा के परिणाम 11 अप्रैल को घोषित किए गए। यह तेज और पारदर्शी प्रक्रिया असम की परीक्षा प्रणाली में प्रशासनिक सुधार का प्रमाण है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23