AIBE Result 2025 OUT: जारी हुआ AIBE का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
खबर सार :-
AIBE Result 2025 Out: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-20) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लगभग 70 प्रतिशत उम्मीदवार ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफल हो गए हैं, और अब उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) जारी किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
AIBE Result 2025 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों लॉ ग्रेजुएट अपना रिजल्ट ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की अधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर देख सकते हैं। यह परीक्षा भारत की अदालतों में कानून की प्रैक्टिस करने का लाइसेंस पाने के लिए एक ज़रूरी कदम है।
AIBE Result 2025 OUT: 69.21 प्रतिशत उम्मीदवार हुए सफल
BCI ने अधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया है इस साल 69.21 प्रतिशत उम्मीदवार बार परीक्षा में पास हुए। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में कुल 251,968 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 174,386 उम्मीदवार पास हुए। इसमें 113,063 पुरुष उम्मीदवार, 61,310 महिला उम्मीदवार और 13 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें सफल घोषित किया गया।
AIBE Result 2025 OUT: ऐसे चेक करें अपना अपना स्कोरकार्ड
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। BCI के अनुसार, AIBE 20 के रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें....
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- फिर अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- लॉगिन के बाद आपका AIBE 20 परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपने रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में सेव करें।
बता दें कि AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को देश भर के 56 शहरों में स्थित 399 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 2,51,968 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें 1,65,613 पुरुष, 86,336 महिलाएं और 19 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे।
AIBE-21 का शेड्यूल भी जारी
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की 20वीं परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। अब अगली यानी AIBE XXI परीक्षा 7 जून, 2026 को होने की संभावना है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी में शुरू होगा। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2026 हो सकती है, जबकि परीक्षा फीस जमा करने की सुविधा 1 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 3 मई, 2026 तक किए जा सकते हैं, और एडमिट कार्ड 22 मई, 2026 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। यह कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15