SBI का बड़ा कदम: केंद्र सरकार को मिला ₹8,813 करोड़ का Dividend, बैंक के मजबूत प्रदर्शन का संकेत

खबर सार :-
SBI द्वारा केंद्र सरकार को दिया गया ₹8,813 करोड़ का डिविडेंड बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और स्थिर लाभप्रदता को दर्शाता है। यह भुगतान सरकार की गैर-कर आय में महत्वपूर्ण योगदान देता है। एसबीआई के चेयरमैन के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था दीर्घकालिक रूप से मजबूत है और निवेशकों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बजाय व्यापक विकास संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
SBI का बड़ा कदम: केंद्र सरकार को मिला ₹8,813 करोड़ का Dividend, बैंक के मजबूत प्रदर्शन का संकेत
खबर विस्तार : -

SBI Dividend 2026 : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 8,813 करोड़ रुपये का लाभांश(Dividend) सौंप दिया है। यह भुगतान बैंक के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और स्थिर लाभप्रदता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

सोमवार को SBI के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी (C.S. Setty)ने यह डिविडेंड चेक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। इस अवसर पर वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए इसे सरकार की गैर-कर आय के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Dividend : बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत

एसबीआई द्वारा दिया गया यह लाभांश केंद्र सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर तब जब सरकार गैर-कर आय के स्रोतों को मजबूत करने पर जोर दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से मिलने वाला डिविडेंड सरकार के वित्तीय संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। एसबीआई का यह भुगतान न केवल बैंक की लाभप्रदता को दर्शाता है, बल्कि इसकी स्थिर बैलेंस शीट और मजबूत संचालन क्षमता को भी उजागर करता है।

सी.एस. शेट्टी के नेतृत्व में SBI का भरोसा कायम

एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी के नेतृत्व में बैंक ने लगातार यह संदेश दिया है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर में डिजिटल बदलाव, वित्तीय समावेशन और क्रेडिट विस्तार के जरिए एसबीआई ने अपनी स्थिति और मजबूत की है। बैंक का फोकस रिटेल बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और कॉरपोरेट लोन पोर्टफोलियो के संतुलन पर रहा है, जिससे इसकी आय में स्थिरता बनी हुई है।

ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले का समर्थन

हाल ही में एक उद्योग कार्यक्रम में सी.एस. शेट्टी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के ब्याज दरों को स्थिर रखने के निर्णय का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में ब्याज दरों को यथावत रखना वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए बेहतर कदम है। उनके अनुसार, यह निर्णय महंगाई और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। शेट्टी ने कहा कि महंगाई अभी भी नीति निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है, लेकिन वर्तमान स्थिति में दरों में बदलाव करने की बजाय उन्हें स्थिर रखना अधिक उचित है। उन्होंने यह भी कहा था कि इससे निवेश और आर्थिक गतिविधियों को स्थिरता मिलती है, जो दीर्घकालिक विकास के लिए जरूरी है।

निवेशकों को दी दीर्घकालिक सोच की सलाह

एसबीआई प्रमुख ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे शेयर बाजार के अल्पकालिक उतार-चढ़ाव पर ध्यान देने के बजाय भारत की लंबी अवधि की विकास कहानी पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुधार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे का विकास भारत को मजबूत आर्थिक विकास की दिशा में आगे ले जा रहा है। उनके अनुसार, निवेशकों को केवल सेंसेक्स या निफ्टी की दैनिक चाल पर नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति की बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना चाहिए।

SBI की भूमिका और बढ़ता प्रभाव

एसबीआई देश के बैंकिंग और डिजिटल भुगतान तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी व्यापक शाखा नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म इसे देश के हर वर्ग तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में सक्षम बनाते हैं। बैंक का लगातार बढ़ता लाभ और सरकार को दिया जाने वाला डिविडेंड यह दर्शाता है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी मजबूत कॉरपोरेट प्रदर्शन कर सकते हैं।

अन्य प्रमुख खबरें