जयपुर-दिल्ली का सफर हुआ महंगा, एनएचएआई ने बढ़ाए टोल रेट, माल ढुलाई, अंतरराज्यीय बसों का बढ़ेगा किराया
खबर सार :-
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। सोमवार आधी रात से नई दरें लागू कर दी गई हैं। एनएचएआई ने निजी और कॉमर्शियल वाहनों की टोल दरों में 8 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इस वृद्धि का असर यात्रियों और कारोबारियों दोनों पर पड़ेगा। माल ढुलाई लॉजिस्टिक से लेकर अंतरराज्यीय बसों का किराया बढ़ सकता है। पर्यटकों और दिल्ली या खाटू श्याम की यात्रा करने वालों का खर्च भी बढ़ेगा।
खबर विस्तार : -
जयपुर: जयपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रमुख टोल प्लाजा पर शुल्क में वृद्धि कर दी है। जिसके बाद से जयपुर से आवागमन करने वाले नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा हो गया है। सोमवार आधी रात से टोल की नई दरें लागू कर दी गई हैं। गाड़ियों की श्रेणी के मुताबिक टोल रेट में 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की वृद्धि की गई है।
नई टोल दरें जयपुर-दिल्ली (पुराना एनएच-48) सड़क मार्ग के मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल प्लाजा और जयपुर-सीकर बाईपास के टटियावास टोल प्लाजा पर लागू की गई हैं। जयपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले प्राइवेट वाहन चालकों को अब यात्रा के लिए अधिक टोल शुल्क देना होगा। मनोहरपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन के लिए टोल शुल्क में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, हल्के व्यावसायिक वाहनों, बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए वाहन की श्रेणी के अनुसार 5 से 30 रुपए तक शुल्क बढ़ाया गया है।
निजी वाहन मालिकों को देना होगा 25 रुपए अतिरिक्त टोल
जयपुर-दिल्ली मार्ग के एक अन्य प्रमुख टोल पॉइंट, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन का टोल शुल्क 195 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपए कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को अब 20 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। दोनों टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होने के बाद जयपुर से दिल्ली के बीच एक तरफ की यात्रा करने वाले निजी वाहन मालिकों को अब 25 रुपए अतिरिक्त टोल देना होगा। जयपुर-सीकर बाईपास के टटियावास टोल प्लाजा और अजमेर-आगरा रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर भी नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। हालांकि, इन दोनों टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें सिर्फ व्यावसायिक वाहनों (जैसे ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों) पर लागू होंगी।
निजी-कॉमर्शियल वाहनों की टोल दरों में 8 से 12 प्रतिशत की वृद्धि
टटियावास और सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बदलाव से व्यावसायिक वाहन संचालकों का परिवहन खर्च बढ़ने की संभावना है। वहीं, जयपुर-दिल्ली हाईवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए सड़क यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है। टोल की नई दरें लागू होने के बाद जयपुर से गुजरने वाले हाईवे के प्रमुख टोल प्लाजा पर कार, जीप, टैक्सी, मिनी बस, बस और व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क 8 से 12 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर यात्रा करना महंगा हो गया है, जिससे यात्रियों और कारोबारियों दोनों का परिवहन खर्च बढ़ गया है।
माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स, अंतरराज्यीय बसों का बढ़ सकता है किराया
जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले निजी वाहन मालिकों को अब एक तरफ के टोल के लिए 395 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 375 रुपए था। टोल बढ़ने का असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, कारोबार के सिलसिले में सफर करने वालों, पर्यटकों और दिल्ली या खाटू श्यामजी जैसे लोकप्रिय स्थानों पर जाने वाले परिवारों पर पड़ने की संभावना है। टोल की नई दरें भारी व्यावसायिक वाहनों, ट्रकों, बसों और अन्य परिवहन वाहनों पर भी लागू होंगी। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि टोल शुल्क बढ़ने से आने वाले हफ्तों में जयपुर-दिल्ली मार्ग पर माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और अंतरराज्यीय बसों के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एडोब में बड़ा नेतृत्व बदलाव, अनिल चक्रवर्ती बनेंगे नए CEO
2026-09-04
-
सीएएस के बाद डेरिवेटिव सेटलमेंट पर सेबी करेगा समीक्षा
2026-09-04
-
ग्लोबल ग्रीन सिग्नल से चढ़ा बाजार, डिफेंस-आईटी ने संभाली कमान
2026-09-04
-
भारत-न्यू साउथ वेल्स व्यापारिक संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई
2026-09-03
-
GDP विवाद पर N.K. सिंह का पलटवार, बोले- आरोप पूरी तरह आधारहीन
2026-09-03
-
एनएसई की लिस्टिंग पर बीएसई सीईओ का बड़ा बयान, नियमों का हवाला
2026-09-03
-
सर्राफा बाजार में फिर टूटी चमक, सोना-चांदी के भाव धड़ाम
2026-09-03
-
जन्माष्टमी पर बाजार गुलजार, 40 हजार करोड़ के पार कारोबार!
2026-09-03
-
शेयर बाजार में लौटी रौनक, बैंकिंग स्टॉक्स ने संभाली कमान
2026-09-03
-
भारत की रेटिंग में बड़ा उछाल, JCR ने बढ़ाकर किया ‘A- स्टेबल’
2026-09-02
-
RBI की स्वैप योजना से ICICI बैंक ने जुटाए 17.88 अरब डॉलर
2026-09-02
-
G20 में चीन को झटका, 19 देशों के साथ भारत ने बढ़ाया दबाव
2026-09-02
-
अमेरिका-ईरान जंग से बाजार धड़ाम, निफ्टी 24 हजार के नीचे
2026-09-02
-
UPI ने रचा नया रिकॉर्ड! अगस्त में 2,451 करोड़ ट्रांजैक्शन
2026-09-01
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01