Gold-Silver Price : इस हफ्ते सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी, चांदी भी 2.21 लाख के पार

खबर सार :-

Gold Silver Price Today: त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सर्राफा बाजार में खरीदारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवरात्रि और आने वाले शादी-ब्याह के मौसम से ठीक पहले सोने-चांदी दोनों की कीमतें बढ़ गई है।
Gold-Silver Price: एक हफ्ते में इतने बढ़े सोने-चांदी के दाम

खबर विस्तार : -

Gold-Silver Price : सोना खरीदते समय दो बातों को को हमेशा याद रखें। पहला सोना हमेशा सर्टिफाइड वाला खरीदें जिस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क हो। इस निशान में एक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे, AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता (कैरेट) का पता चलता है।

 दूसरा सोना खरीदने वक्त सही वजन और उसकी कीमत कई स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से वेरिफाई करें। सोने की कीमतें शुद्धता के स्तर खासकर 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

शारदीय नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई है। पिछले एक हफ़्ते सोना ₹1,200 से ज़्यादा महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत ₹2.21 लाख प्रति किलोग्राम के पार चली गई। हालांकि, इस हफ़्ते की तेजी के बावजूद, मौजूदा कीमतें अब भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से काफी कम हैं। 

सर्राफा कारोबारियों की माने तो बीते महीने से सोने के साथ चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, लेकिन आगे धनतेरस और दिवाली जैसे पर्व के साथ वेडिंग सीजन भी है ऐसे में अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह से इसकी कीमत में तेजी देखी जा सकती है। उम्मीद है दिवाली के करीब 24 कैरेट सोना 1.60 लाख और चांदी 2.5 लाख के करीब पहुंच सकती है।

इस हफ्ते सोना हुआ महंगा

IBJA के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत इस हफ़्ते ₹1,292 बढ़कर ₹1,49,430 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जो पहले हफ्ते ₹1,48,138 प्रति 10 ग्राम थी। 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,35,694 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,36,878 प्रति 10 ग्राम हो गई। 18-कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,104 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,12,073 प्रति 10 ग्राम हो गई। इस हफ़्ते, सोने की सबसे कम कीमत 9 अक्टूबर को सुबह के सेशन में ₹1,49,614 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि सबसे ज़्यादा कीमत 6 अक्टूबर को सुबह के सेशन में ₹1,47,278 प्रति 10 ग्राम देखी गई।

  ये भी पढ़ेंः- मेट्रो शहरों से मिलेगी करीब 60% अतिरिक्त ग्रोथ, हर महीने 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लेनदेन का अनुमान

2.21 लाख के पार पहुंची चांदी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई। चांदी की कीमत ₹280 बढ़कर ₹2,21,109 प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले ₹2,20,829 प्रति किलोग्राम थी। इस हफ्ते चांदी की सबसे ज्यादा कीमत 5 अक्टूबर को शाम के सेशन में ₹2,24,157 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि सबसे कम कीमत 7 अक्टूबर को शाम के सेशन में ₹2,20,866 प्रति किलोग्राम थी।

सोना खरीदते समय इन दो बातों का ध्यान रखें

सोना खरीदते समय दो बातों को को हमेशा याद रखें। पहला सोना हमेशा सर्टिफाइड वाला खरीदें जिस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क हो। इस निशान में एक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे, AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता (कैरेट) का पता चलता है।

 दूसरा सोना खरीदने वक्त सही वजन और उसकी कीमत कई स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से वेरिफाई करें। सोने की कीमतें शुद्धता के स्तर खासकर 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

दिन में दो बार जारी होती है सोने-चांदी की कीमतें

गौरतलब है कि IBJA सोने और चांदी की कीमतें दिन में दो बार सुबह और शाम के सेशन में जारी करता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोने की कीमत 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है और चांदी की कीमत 60 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गई है। जानकारों के मुताबिक, इस हफ़्ते सोने और चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में रहीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बॉन्ड यील्ड लगातार 5 प्रतिशत के आसपास बनी रही और कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहीं। इस बीच, मजबूत डॉलर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

तेल की कीमतों में आई तेजी से सोने पर पड़ सकता है दबाव

मिरे एसेट शेरखान में कमोडिटीज के हेड प्रवीण सिंह ने कहा, "US डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच, स्पॉट गोल्ड एक प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर लगभग 4,180 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।" सिंह ने बताया कि निकट भविष्य में सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं, जिसमें थोड़ी बढ़त का रुझान हो सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि तेल की कीमतों में अचानक उछाल से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः- ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और एफपीआई की बिकवाली से दबाव, आरबीआई की सख्ती पर भी बाजार की नजर

 

अन्य प्रमुख खबरें