US President Trump का दावा, ईरान परमाणु हथियार छोड़ने पर सहमत

खबर सार :-

एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने से पहले वाहन मरम्मत पर ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकारी पहले ही कतर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह निर्धारित वार्ता में वे हिस्सा लेंगे। ट्रंप ने कहा, कि कल दोहा में इस पर एक मीटिंग होगी। देखते है कि यह कैसी रहती है।
US President Trump का दावा, ईरान परमाणु हथियार छोड़ने पर सहमत

खबर विस्तार : -

US President Trump claims; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान दोहा में नई बातचीत से पहले परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका डिप्लोमैटिक और मिलिट्री दोनों तरह से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने वॉशिंगटन के मकसद को सीधा-सादा बताया। एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने से पहले वाहन मरम्मत पर ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकारी पहले ही कतर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह निर्धारित वार्ता में वे हिस्सा लेंगे।

ट्रंप ने कहा, कि कल दोहा में इस पर एक मीटिंग होगी। देखते है कि यह कैसी रहती है। दोहा में होने वाली मीटिंग शायद जरूरी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ हाल की सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका को बढ़त मिली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कि हम मिलिट्री के मामले में जीत रहे हैं। मैं कहूंगा कि मिलिट्री के मामले में यह लगभग जीत ही गया है। अमेरिकी प्रेसिडेंट ने कहा, यह सच में बहुत आसान है। यह ईरान का डीन्यूक्लियराइजेशन है। हम नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हो और उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा और वे पूरी ईमानदारी से इस पर सहमत हो गए हैं।

दोहा मीटिंग के दौरान मुद्दों को लेकर अटकलें तेज

ट्रंप ने ईरान के कथित समझौते के बारे में डिटेल में नहीं बताया और न ही दोनों पक्षों के बीच हुई किसी समहमति को लेकर विस्तृत जानकारी दी। न ही उन्होंने यह बताया कि दोहा मीटिंग के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति ने दुनिया भर में तेल की कम कीमतों का भी जिक्र किया और उन्हें ईरान से जुड़े विकास से जोड़ा।

तेल की कीमतें बहुत कम हो गई

ट्रंप ने कहा, तेल की कीमतें बहुत कम हो गई हैं। आज हम 69 डॉलर पर पहुंच गए। यह ईरान के डीन्यूक्लियराइजेशन से पहले की तुलना में ज्यादा थी। ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई, जब उन्होंने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए। ईपीए एडमिनिस्ट्रेटर ली जेल्डिन ने कहा कि यह मेमोरेंडम ठीक करने की आजादी का समर्थन करेगा, अमेरिकियों के अपनी गाड़ियों को खुद ठीक करने पर कार्रवाई को रोकेगा और आफ्टरमार्केट पार्ट्स के थर्ड-पार्टी सर्टिफिकेशन पर कैलिफोर्निया की मोनोपॉली को खत्म करेगा। ं

अन्य प्रमुख खबरें