कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में और सैन्य कार्रवाई नहीं कर पाएंगे यूएस प्रेसीडेंट, अमेरिकी सीनेट ने पारित किया युद्ध संबंधी शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव
खबर सार :-
अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन पारित किया है। इसके तहत अब यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में और सैन्य कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। सीनेट में ईरान वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन 50 के मुकाबले 48 वोटों से पास हुआ। प्रस्ताव के समर्थन में अधिकतर डेमोक्रेट्स के साथ चार रिपब्लिकन भी शामिल हुए।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन : अमेरिकी सीनेट की ओर से ईरान पर 'वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन' (युद्ध संबंधी अधिकारों का प्रस्ताव) पारित किया गया है, जिसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में और सैन्य कार्रवाई करने से रोका गया है। फरवरी में शुरू हुए टकराव के बाद से कांग्रेस के दोनों सदनों की ओर से ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस तरह का प्रस्ताव पास किया गया है। यह प्रस्ताव ट्रंप के युद्ध से निपटने के तरीके के खिलाफ बढ़ते विरोध के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
सीनेट में 50 के मुकाबले 48 वोटों से पास हुआ 'ईरान वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन'
सीनेट में 'ईरान वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन' 50 के मुकाबले 48 वोटों से पास हुआ। इस प्रस्ताव के समर्थन में ज्यादातर डेमोक्रेट्स के साथ चार रिपब्लिकन भी शामिल हुए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक डेमोक्रेट ने इसके खिलाफ वोट दिया। कांग्रेस की वेबसाइट पर पब्लिश कानून के अनुसार, यह प्रस्ताव "राष्ट्रपति को निर्देश देता है कि वे ईरान के अंदर या उसके खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई से अमेरिकी सेना को हटा लें, जब तक कि युद्ध की घोषणा या इस मकसद के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल की मंजूरी न दी गई हो।" समर्थकों का तर्क है कि ईरान के खिलाफ युद्ध बिना मंजूरी के शुरू किया गया, 'अपनी मर्जी से चुना गया युद्ध' था।
सीनेट में पारित प्रस्ताव को बताया गया प्रतीकात्मक
कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने इस प्रस्ताव के पास होने को मुख्य रूप से प्रतीकात्मक बताया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, "मंगलवार का प्रस्ताव शायद मुख्य रूप से प्रतीकात्मक ही होगा, क्योंकि प्रशासन का तर्क है कि अमेरिकी सेना अभी ईरान के साथ किसी सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं है। एनबीसी न्यूज ने कहा कि "यह मुख्य रूप से प्रतीकात्मक कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के मकसद से बातचीत शुरुआती दौर में हैं।
'वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन' को बताया गया जरूरी
हालांकि, डेमोक्रेट्स का तर्क है कि अमेरिका की ओर से टकराव खत्म करने का समझौता करने के बाद भी 'वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन' जरूरी है। सीएनएन के अनुसार, सीनेटर टिम केन ने पिछले हफ्ते पत्रकारों से कहा था कि मुझे लगता है कि वोट कराने का यह सही समय है। अगर हम सच में स्थिरता के दौर में हैं, तो हमें कांग्रेस को शामिल किए बिना इसे फिर से शुरू नहीं होने देना चाहिए।
ये भी पढ़ें...AI इंडस्ट्री में बढ़ता केंद्रीकरण चिंताजनक, जनता का भरोसा जीतना सबसे बड़ी चुनौती
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02