Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर

खबर सार :-
Bandra demolition garib nagar: मुंबई के बांद्रा में पश्चिम रेलवे द्वारा गरीब नगर में हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इसमें लगभग 400 घरों को बुलडोजर से धवस्त किया जाएगा।

Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
खबर विस्तार : -

Bandra demolition garib nagar: बांद्रा के गरीब नगर में पश्चिम रेलवे की ओर से 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया जा रहा है, जिसमें 400 घरों को धवस्त किया गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले से ही सूचना जारी कर दी गई थी। इन जगहों पर 50 नई ट्रेनों का संचालन और बांद्रा टर्मिनस का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही बाकी के जगहों पर बांद्रा उपनगरीय स्टेशन को टर्मिनस से जोड़ने और ट्रेनों को अलग करने करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। 

बांद्रा में झुग्गी बस्ती के 400 झोपड़ी धवस्त

पश्चिमी रेलवे ने बांद्रा के पूर्वी इलाके के पास बसे गरीब नगर झुग्गी बस्ती के 400 झोपड़ियों को धवस्त करने के लिए 5 दिन का अभियान शुरु किया है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और इंजीनियर सहित हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही 4 जेसीबी और 1 फोर्कलिफ्ट मशीन का भी उपयोग किया गया है। इस अभियान में बांद्रा स्टेशन के पास स्थित रेलवे की 5,200 वर्ग मीटर की भूमि पर बने अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। अप्रैल में ही बॉम्बे हाईकोर्ट से मिले आदेश के बाद रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु किया है। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

पश्चिम रेलवे ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह अभियान बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस अभियान के द्वारा रेलवे की उस जमीन को वापस पाने में कामयाब रही, जो कई सालों से सार्वजनिक विकास के लिए इस्तेमाल नहीं हो पा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई है।

अभियान से  मुंबई की जनता और देश को लाभ

यह अभियान सुबह 8 बजे से ही शुरु हो गया था, जिसमें अब तक 20 प्रतिशत से ज्यादा अतिक्रमण हटाया जा चुका है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक टीम द्वारा बनाई गई योजना को जमीनी स्तर पर उतारने का समय आ गया है। बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा उपनगरीय रेलवे स्टेशन के लिए आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें हमारी क्षमता को विकसित करना है, जिसका लाभ मुंबई की जनता और देश को मिल सके।

अन्य प्रमुख खबरें