Aadhar news updates: उत्तर प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता न देने का बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को इसके संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जन्म प्रमाण पत्र जारी करने या जन्म तिथि सत्यापन में आधार कार्ड को वैध दस्तावेज नहीं माना जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके अनुसार, आधार को जन्म तिथि प्रमाण के रूप में मानने से कई लोग गलत जानकारी देकर लाभ उठाते थे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा।
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सरकार के इस फैसले से धोखाधड़ी और घोटालों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग दोहरी पहचान बनाकर गलत तरीके से लाभ उठाते थे, उन पर अब कार्रवाई संभव होगी। सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “प्रदेश में कई लोग दो-दो पैनकार्ड के सहारे विधायक तक बन जाते हैं, ऐसे लोगों की पहचान भी अब आसानी से हो जाएगी।”
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए मौर्य ने कहा कि अखिलेश खुद अपने बयानों को लेकर भ्रमित दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के जवान देश के वास्तविक रक्षक हैं और इनके लिए जाति-आधारित मांगें उठाना राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। मौर्य ने दावा किया कि सपा और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य अनिश्चित दिख रहा है, इसलिए उनमें बेचैनी साफ झलक रही है।
लोवी इंस्टीट्यूट के वर्ल्ड पावर इंडेक्स में भारत की तेज़ी से बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत एक सुपरपावर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है।
नेपाल द्वारा नए मैप के साथ 100 रुपए का नोट जारी करने पर मौर्य ने कहा कि यह मामला विदेश मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है और भारत सरकार की विदेश नीति से जुड़े विभाग ही इस पर निर्णय लेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
डिबाई में अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
श्रीगंगानगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षक उपाय
श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, वररुथिनी एकादशी पर लगेगा मेला
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव