सुल्तानपुरः जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 136 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बृजेन्द्र प्रताप सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम विसावां और अनुराग चौबे (25 वर्ष) निवासी ग्राम बीही शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बृजेन्द्र प्रताप सिंह के कब्जे से 64 ग्राम तथा अभियुक्त अनुराग चौबे के पास से 72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना बल्दीराय में मुकदमा संख्या 09/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल सक्सेना, कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार