सुल्तानपुर: जिले की इसौली विधानसभा से विधायक ताहिर खान ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान संबंधित मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करते हुए जनता कीसमस्याओं को प्रमुखता से रखा। विधायक ताहिर खान ने कहा कि क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से अशरफपुर में प्रस्तावित पुल निर्माण का मामला उठाते हुए कहा कि यह परियोजना काफी समय से अटकी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने अलीगंज से कुड़वार संपर्क मार्ग को 7 मीटर चौड़ा करने की मांग की, जो ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके साथ ही अलीगंज–वल्लीपुर होते हुए प्रभात नगर (अयोध्या) मार्ग को भी 7 मीटर चौड़ा बनाए जाने की आवश्यकता बताई। विधायक ने इसौली से देवरा मार्ग को अति संवेदनशील बताते हुए उसके चौड़ीकरण की मांग की। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बल्दीराय के निकट कट (इंटरचेंज) खोलने की भी मांग उठाई, जिससे तहसील क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
उन्होंने गोमती नदी के किनारे गोमती नगर (लखनऊ) से बाराबंकी, सुल्तानपुर होते हुए जौनपुर तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी सदन में रखा। नगर विकास के अंतर्गत अलीगंज बाजार को नगर पंचायत घोषित करने की मांग नगर विकास मंत्री से की सड़क सुधार के मुद्दे पर विधायक ने नौगांव से कुड़वार मार्ग के 7 मीटर चौड़ीकरण तथा भंडारा, निरसहिया सहित क्षेत्र की जर्जर व गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत कराने की बात कही।
ऊर्जा विभाग से संबंधित मांगों में उन्होंने ऊंचगांव, मनियारपुर, हसनपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा बहलोलपुर में 132 केवी विद्युत केंद्र के लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही जर्जर बिजली तारों के परिवर्तन और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की भी मांग की।
स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर विधायक ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन तथा पैथोलॉजी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की।
अन्य प्रमुख खबरें
भीलवाड़ा में 62 बीघा में बनेगा आधुनिक कोर्ट परिसर, भूमि पूजन से न्यायिक क्रांति की शुरुआत
जिला कलेक्टर ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, दिए ये निर्देश
शाहपुरा को मिली 18 करोड़ की सौगात, विकास को मिली नई रफ्तार
West Bengal Elections: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
वैभव खन्ना को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Jhansi: रेजिडेंट डॉक्टरों की एकजुटता की जीत, प्राचार्य ने ओपीडी समय में बदलाव लिया वापस
लखनऊ को दहलाने की साजिश नाकाम ! ATS के हत्थे चढ़े 4 आतंकी, निशाने पर थे कई रेलवे स्टेशन
Sri Ganganagar: MSP पर गेहूं खरीद की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला कलेक्टर ने की बैठक
Sultanpur: श्रीमद्भागवत कथा का समापन, आज पूर्णाहुति व रविवार को होगा विशाल भंडारा
पिता बना 9 माह के मासूम का काल, घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
क्राइम कंट्रोल पर जोर, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर: महेंद्र प्रताप सिंह
भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात! हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पर फिर जगी उम्मीदें