सुल्तानपुर/बल्दीराय : उ०प्र० लेखपाल संघ उपशाखा बल्दीराय ने मुख्यमंत्री को भेजे गए एक गंभीर ज्ञापन में जनपद फतेहपुर के 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को प्रशासनिक दबाव, अनावश्यक कार्यभार और अधिकारियों की संवेदनहीनता का परिणाम बताया है। संघ का आरोप है कि छुट्टी देने से इंकार, बार-बार की चेतावनियाँ, कठोर व्यवहार और निलंबन–बर्खास्तगी की धमकियों ने एक युवा कर्मचारी को मानसिक रूप से इस कदर तोड़ दिया कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा दुखद कदम उठा लिया।
संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को होनी थी। विवाह संबंधी तैयारियों के लिए उन्होंने छुट्टी मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने SIR और IER कार्यों का दबाव डालते हुए अवकाश से साफ इनकार कर दिया। इसी बीच 22 नवंबर को एक अनिवार्य बैठक में अनुपस्थित रहने पर ERO संजय कुमार सक्सेना द्वारा उनका निलंबन करा दिया गया, जिससे उनका मानसिक तनाव और बढ़ गया।
संघ ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे डिप्टी कलेक्टर संजय सक्सेना, नायब तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षक सुधीर के आवास पर पहुंचे और उनसे कहा सभी लंबित कार्य तुरंत पूरा करो, या पैसे देकर किसी से करवा लो… नहीं तो निलंबन के बाद सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।” संघ का कहना है कि पहले से दबाव में चल रहे सुधीर के लिए यह धमकी अंतिम मानसिक प्रहार साबित हुई और कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, राजस्व कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव, धमकियाँ और कठोर रवैया तुरंत बंद कराया जाए, संवेदनशील मामलों में अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य किया जाए। कर्मचारी संगठनों में उबाल, व्यवस्था पर उठे सवाल इस हृदयविदारक घटना के बाद न सिर्फ फतेहपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के लेखपालों और राजस्व कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। संगठनों का कहना है कि विभागीय कार्यों की असीमित जिम्मेदारियाँ और वरिष्ठ अधिकारियों का कठोर रवैया कर्मचारियों में असहनीय मानसिक तनाव पैदा कर रहा है, जिसके परिणाम अब दुखद घटनाओं के रूप में सामने आने लगे हैं।
उ०प्र० लेखपाल संघ उपशाखा बल्दीराय के अध्यक्ष संतराम यादव एवं मंत्री कमलेश सरोज ने यह ज्ञापन एसडीएम बल्दीराय को सौंपते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन का रुख अपनाने को बाध्य होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29