श्रीगंगानगरः स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिले भर के सभी उजाला क्लिनिकों पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान किशोरों और युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका स्वस्थ रहना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस पर उजाला क्लिनिकों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के दौरान शरीर और मन में अनेक परिवर्तन होते हैं, जिनकी सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान युवाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित दिनचर्या अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई ताकि एनीमिया, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।
कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने युवाओं को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण अपनाने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने और स्वस्थ आदतें अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि उजाला क्लिनिक विशेष रूप से 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए समर्पित हैं, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उजाला क्लिनिक स्थापित किए गए हैं, जहां नियमित रूप से परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उजाला क्लिनिक पर पहुंचे युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि “आज का युवा यदि जागरूक और स्वस्थ होगा, तभी एक विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकेगी।” उजाला क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा सुरक्षित मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी समस्याओं का सही समाधान प्राप्त कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29