अयोध्याः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर अयोध्या में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने जहाँ भाजपा पर ‘वोट कटवाने’ की साजिश का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विवाद बढ़ने के साथ प्रशासन भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने में जुटा हुआ है।
सपा नेता तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के मतों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि निर्वाचन विभाग द्वारा 2003 की पुरानी और त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची के आधार पर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जिनमें नाम, पिता का नाम, मोहल्ला और अन्य महत्वपूर्ण विवरण गलत हैं।
सपा ने यह भी आरोप लगाया है कि कई इलाकों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अपना काम भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंप रहे हैं, जिससे “मनमाने तरीके से वोट काटने” की आशंका बढ़ गई है। पार्टी ने साफ कहा है कि इस स्थिति में पारदर्शिता संदेह के घेरे में है।
कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए,
एसआईआर प्रक्रिया की अवधि 3–5 महीने तक बढ़ाई जाए,
घर-घर जाकर फॉर्म भरने के साथ प्रत्याशियों को रसीद दी जाए ताकि मतदाताओं को प्रमाण उपलब्ध रहे।
इन आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए आगे कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी वैध मतदाता को सूची से वंचित होने से बचाना है, साथ ही उन नामों की जांच करना है जो अवैध या स्थानांतरित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।
अयोध्या में यह विवाद जैसे-जैसे बढ़ रहा है, स्थानीय राजनीतिक तापमान भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाता नजर आ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण