रामपुर: कानपुर से तीन बार सांसद, केंद्रीय कोयला मंत्री और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों में श्रीप्रकाश जायसवाल ने कई बार रामपुर का दौरा किया था और यहां के शाही परिवार से उनके अच्छे रिश्ते थे। खासकर, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के साथ उनकी मित्रवत संबंधों की मिसाल दी जाती रही है।
श्रीप्रकाश जायसवाल ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के तौर पर रामपुर के दौरे के दौरान नूर महल में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की थी, जहां उन्होंने आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में पहल की थी। उस समय बेगम नूरबानो के मीडिया प्रभारी रहे काशिफ खां ने बताया कि श्रीप्रकाश जायसवाल का व्यक्तित्व अत्यंत सरल और सुलझा हुआ था। वे शाही परिवार का विशेष सम्मान करते थे और अपने हर दौरे में जनता से मिलने का समय निकालते थे।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गहरी शोक व्यक्त की है। उन्होंने श्रीप्रकाश जायसवाल को एक अच्छे नेता और सक्षम मंत्री के रूप में याद किया और उनके योगदान को सराहा। श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
अन्य प्रमुख खबरें
डिबाई में अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
श्रीगंगानगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षक उपाय
श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, वररुथिनी एकादशी पर लगेगा मेला
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा