शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में धान खरीद सेंटरों पर किसानों को धान बिक्री करने को लेकर काफी हाय तौबा करनी पड़ रही है। लेकिन जो हालत शाहजहांपुर जनपद के धान खरीद केंद्रों की है, वह कहीं की नहीं है। इसका कारण पूर्ण रूप से धान खरीद केंद्रों पर सत्ताधारी नेताओं की दखलनदरी, अधिकारियों की मनमानी और दलालों बिचौलियों की कबजेदारी मानी जा रही है। यही बजह है कि शाहजहांपुर जनपद के अधिकांश सेंटरों पर वह चाहे साधन सहकारी समिति, सहकारी संघ ,आरएफसी, पीसीयू या अन्य किसी खरीद एजेंसी के सेंटर हो। सभी पर किस ना किसी भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि या उनके चाहते लोगों का दखल है।
नेताओं का दखल होने और नीचे से लेकर ऊपर तक कमीशन पहुंचने की वजह से इन खरीद सेंटरो पर वास्तविक किसानों का ध्यान खरीदने के बजाय दलालों, माफियाओं, बिचौलियों और राइस मिलर को बेचे गए धन को ही अपनी खरीद में शामिल कर भारी घोटाला किया जा रहा है। जबकि वास्तविक किसानों को सरकार की ओर से लगाये जा रहे इन धान खरीद सेंटरों पर सरकारी मूल्य का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिस वजह से ज्यादातर किसान अपना धान ओनेपौने दामों पर राइस मिल और बिचौलियों को माफियाओं के हाथ बिक्री कर रहे हैं।
बात चाहे सहकारी संघ, साधन सहकारी समितियों के साथ ही मंडी समिति में लगाए जाने वाले धान खरीद केंद्रों की हो। हर जगह बिचौलिए कब्जा किए बैठे हैं। किसानों को मिलने वाले लाभ का खुद फायदा उठाने के साथ ही अधिकारियों को कमीशन रूपी चढावा चढाकर मालामाल खुश कर रहे हैं। यही वजह है कि धान खरीद को लेकर शाहजहांपुर जनपद की पुवाया मंडी हो, बंडा मंडी हो, जलालाबाद हो या फिर रोजा मंडी। यहां पर काफी शोर गुल और हंगामा होने के बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे सरकार, सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल होती जा रही है। सबसे ज्यादा उप मंडी बंडा में बिचौलियों का बोल वाला है।100 रुपए प्रति कुंतल कमीशन देने के बाद ही किसान अपना धन बेच पाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
डिबाई में अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
श्रीगंगानगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सिखाए जीवनरक्षक उपाय
श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, वररुथिनी एकादशी पर लगेगा मेला
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा