शाहजहाँपुरः परिवार परामर्श केंद्र की पहल और मध्यस्थता के चलते सोमवार को तीन अलग–अलग दंपतियों के वैवाहिक विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। परामर्श के बाद तीनों दंपति आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हुए, जिसके बाद सभी को सकुशल उनके–उनके घर भेज दिया गया।
पहला मामला एक ऐसे दंपति से जुड़ा था, जिनकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी ने परामर्श केंद्र में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति घरेलू बातों को लेकर आए दिन मारपीट करता है तथा खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता। आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है।
महिला ने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया और विस्तृत बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। आपसी सहमति बनने पर दंपति को सकुशल उनके घर भेज दिया गया।
दूसरा मामला थाना खुदागंज क्षेत्र का था, जहां लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। पत्नी ने शिकायत की कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और उसके ससुर आए दिन गाली-गलौज करते हैं, जबकि पति इस व्यवहार के खिलाफ कोई समर्थन नहीं देता। साथ ही उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव भी बनाया जाता है।
महिला एक माह से मायके में रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की बातचीत कराई गई। लंबी वार्ता और समझाइश के बाद दंपति साथ रहने पर सहमत हो गया। समझौते के बाद दोनों को उनके घर रवाना किया गया।
तीसरा मामला थाना तिलहर का था। छह वर्ष पूर्व विवाह हुए इस दंपति में पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसके ससुर घर बुलाकर ले गए और अब उसे उसके साथ नहीं भेज रहे। पति के अनुसार उसकी पत्नी बीमार रहती है और पिछले चार माह से मायके में है।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर चर्चा कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष फिर से साथ रहने को राज़ी हो गए। आपसी सहमति के बाद दंपति को सकुशल विदा किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
इतिहास सतत और नवाचार का विषय: डॉ. बालमुकुंद पांडे
निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर रेडक्रॉस ने किया संगोष्ठी का आयोजन
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण