Haryana News: पति को बुलाया, प्रेमी संग गला घोंटा, फिर नहर में फेंका फोन की डिलीट चैट ने खोला पत्नी का खौफनाक राज
खबर सार :-
हरियाणा के रेवाड़ी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 21 वर्षीय युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर नदीं में फेंक दिया।
खबर विस्तार : -
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 21 वर्षीय युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद युवक को नहर में फेंक दिया और सबको यह यकीन दिलाने की कोशिश की, कि युवक की मौत डूबने के कारण हुई है।
Haryana News: हरियाणा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
हरियाणा के रेवाड़ी के जाडथल गांव के रहने वाले मोनू की उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। जिसके बाद लाश को नदी में फेंक दिया, जिसे हादसा बताने की कोशिश की। इसका खुलासा तब हुआ जब मृतक के परिवार द्वारा उसके फोन से डिलीट की गई चैट और कॉल रिकॉर्ड बरामद की गई। इसकी जांच के आधार पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मोनू 7 जून को अपनी पत्नी तनु को लेने उसके मायके गया था। उसने परिवार को बताया कि तनु ने मोनू को आने से पहले अपना वेतन साथ लाने की बात कही थी। 8 जून को पैसे लेने के बाद पेट दर्द की बात कहकर दवा खरीदने के लिए बाहर गया और किसी को भी साथ ले जाने से मना कर दिया। वह तनु के बुलाए पते पर पहुंचा, जहां पहले से ही उसका प्रेमी और अन्य साथी मौजूद थे।
Haryana News: हत्या कर इसे हादसे का नाम देने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि तनु और सभी आरोपियों ने मिलकर मोनू का नाक और मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे जिंदा ही नदी में फेंक दिया, जिससे पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना दिखाई दे। उन्होंने इस आत्महत्या करार देने के लिए मोनू का स्कूटर नहर के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी, जिसके बाद मृतक के परिवार ने डिलीट किए कॉल रिकॉर्ड बरामद किए, जिससे पता चला कि मोनू जिस दिन ससुराल गया था, उस दिन उसने तनु को 49 बार काल किया था और दोनों में सिर्फ एक बार ही बात हुई थी, जो 3 मिनट तक चली थी।
Haryana News: मृतक के फोन से खुला राज
मोनू के परिवार ने जब उसके बारे में तनु से पूछताछ की तो उसने पति से मिलने और बात करने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार ने कलौला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 जून को पुलिस को नहर के पास से मोनू का शव बरामद हुआ। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तनु ने भी रोने का नाटक किया और अंतिम संस्कार होने के सभी रस्मों में भाग लिया। इस दौरान किसी को भी शक नहीं हुआ की हत्या उसकी पत्नी ने ही किया है। 11 जून को मोनू के फोन ने सारा राज खोल दिया, जिसके बाद 2 जुलाई को तनु को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: Mohan Murder Case: 7 साल बाद आया मोहन हत्याकांड में फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-05
-
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7.5 लाख की खेप और ट्रक बरामद
2026-07-04
-
2026-07-04
-
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में बनेंगे 100 फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय
2026-07-04
-
2026-07-04
-
शहीद उद्यान को मिलेगा नया स्वरूप, हर शनिवार होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
2026-07-04
-
2026-07-04
-
झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
2026-07-04
-
भारी बारिश से महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित
2026-07-04
-
मैहर में दर्दनाक हादसा: बैल को बचाने के लिए कुएं में उतरे 3 ग्रामीणों की दम घुटने से मौत
2026-07-04
-
निजी अस्पतालों को फायर सेफ्टी पर डीएम की सख्त चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
2026-07-04
-
यूपी-एमपी पुलिस की अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग, नशा तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति
2026-07-04
-
स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 बसें सीज, 3 का चालान
2026-07-04
-
यूपी टीईटी-2026 के चलते रामपुर में 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित, इस दिन होगा आयोजन
2026-07-04
-
यार्ड री-मॉडलिंग के चलते दो विशेष ट्रेनों का बदला मार्ग, अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल की अवधि भी बढ़ी
2026-07-04