Fatehpur News: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, तंग पत्नी ने सो रहे पति पर डाला पेट्रोल, जिंदा जलाकर मार डाला
खबर सार :-
फतेहपुर में एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति रोज शराब पीकर उससे मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया।
खबर विस्तार : -
Fatehpur News: फतेहपुर में एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता और परेशान करता था। इस बात से तंग आकर पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी, उनका कोई बच्चा नहीं है। पड़ोसियों के शक ने इसका राज खोल दिया।
Fatehpur News: फतेहपुर में महिला ने पति को जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के ऊपर पेट्रोल डालकर मौत के हवाले कर दिया। महिला ने 26 जून को इस वारदात को अंजाम दिया और लोगों को गुमराह करती रही, लेकिन वह नाकाम रही। पड़ोसियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की जिसके बाद वह लगातार बयान बदल रही थी, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। उन्होंने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया, उसने बताया कि पति रोज शराब पीकर उसे मारता-पीटता था, जिस कारण उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Fatehpur News: सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर मार डाला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक अवधेश उर्फ पवन की शादी 16 साल पहले प्रीति से हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं है, अवधेश मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करता था। प्रीति ने बताया कि वह हर रोज शराब पीकर घर आता और उसके मना करने पर मारपीट करता और गाली गलौज करता था। इस बात से तंग आकर उसने 26 जून की रात को जब अवधेश सो रहा था, तब उसने बेड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपने पड़ोसियों को बताया कि बीड़ी से आग लग गई।
Fatehpur News: आग लगाने के बाद दरवाजा बाहर से बंद किया महिला ने
महिला के पड़ोसियों को इस बात पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसके बयान और व्यवहार से लोगों का शक और बढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल लिया। उसने बताया की बेड में आग लगाने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की तहकीकात हो रही है।
ये भी पढ़ें: Haryana News: पति को बुलाया, प्रेमी संग गला घोंटा, फिर नहर में फेंका फोन की डिलीट चैट ने खोला पत्नी का खौफनाक राज
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों का हुआ तबदला, देखें पूरी लिस्ट
2026-10-03
-
हिमाचल से मानसून की विदाई, राज्य में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश
2026-10-03
-
पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु अभियान शुरू, 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
2026-10-03
-
अभिजीत दीपके समेत 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
2026-10-03
-
नकली पुलिस का खुलासा, पुलिस कैप रखकर करते थे कांड
2026-10-03
-
बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 3 की मौत
2026-10-03
-
भोपाल में अमित शाह का कार्यक्रम आज, बदला रहेगा यातायात
2026-10-03
-
नासिक में बारिश की कमी से पानी का संकट, सूख रहीं खरीफ की फसलें
2026-10-02
-
सेवा संकल्प यात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
2026-10-02
-
सिंबल विवाद फिर गरमाया, मनोज पालीवाल का पैदल मार्च
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02
-
गुजरात में UCC को मंजूरी, विवाह से संपत्ति तक बदलेंगे नियम
2026-10-02
-
गांधी जयंती पर सीएम योगी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर
2026-10-02
-
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता गांधी को दी पुष्पांजलि, बच्चों ने सुनाए भजन
2026-10-02
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01