अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7.5 लाख की खेप और ट्रक बरामद
खबर सार :-
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग चलाकर अवैध शराब के साथ तस्कर को अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक शराब की कीमत सात लाख से ज्यादा की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगरः अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक (यूपी-12 एटी-1524) बरामद किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर घेराबंदी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली।
पुलिस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई थी। रथेड़ी निवासी रहीश ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर बताया था कि उसने अपना ट्रक किस्तों पर खुर्शीद नामक व्यक्ति को दिया था। आरोप है कि खुर्शीद ने न तो वाहन की किस्तें जमा कीं और न ही ट्रक वापस किया। बाद में ट्रक के टोल प्लाजा से प्राप्त संदेशों के आधार पर उसे वाहन के संदिग्ध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। शिकायत के आधार पर थाना नई मंडी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शनिवार को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 129 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब और 21 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ बॉबी, निवासी नरेला, दिल्ली (मूल निवासी जालंधर, पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदकर उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में अधिक दामों पर सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से उसे अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में बनेंगे 100 फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय
अन्य प्रमुख खबरें
-
नासिक में बारिश की कमी से पानी का संकट, सूख रहीं खरीफ की फसलें
2026-10-02
-
सेवा संकल्प यात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
2026-10-02
-
सिंबल विवाद फिर गरमाया, मनोज पालीवाल का पैदल मार्च
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02
-
गुजरात में UCC को मंजूरी, विवाह से संपत्ति तक बदलेंगे नियम
2026-10-02
-
गांधी जयंती पर सीएम योगी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर
2026-10-02
-
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता गांधी को दी पुष्पांजलि, बच्चों ने सुनाए भजन
2026-10-02
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01
-
LUCKNOW: नगर निगम कर रहा फैजुल्लागंज की निगरानी, सफाई व्यवस्था बन रही चुनौती
2026-10-01
-
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति गंभीर
2026-10-01
-
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्य प्रदेश में सम्मानित होंगे बुजुर्ग
2026-10-01
-
मध्य प्रदेश से विदा होगा मानसून, 30 जिलों में बारिश सामान्य से कम
2026-10-01
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01