रामपुर: साइबर अपराधों के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम रामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी की शिकार एक पीड़िता के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से निकाली गई पूरी राशि 2,14,931 साइबर सेल ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के बाद वापस करा दी।
पीड़िता ने 27 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने धोखे से उसके खाते से यूपीआई के जरिए कुल 2,14,931 अपनी खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र की निगरानी में साइबर सेल को तत्काल जांच का जिम्मा सौंपा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, जो जिले के साइबर अपराध नोडल अधिकारी भी हैं, के निर्देशन में टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए ठग द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों और ट्रांजैक्शन चैन का पता लगाया। थाना साइबर क्राइम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों पर होल्ड लगवाया और पीड़िता की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई।
जांच टीम ने पीड़िता को जागरूक करते हुए यह भी समझाया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी, यूपीआई पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर साझा न करें। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत cybercrime.gov.in पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
धनराशि की बरामदगी के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई ने न केवल पीड़िता को राहत दी, बल्कि जिले में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया है।
जांच एवं बरामदगी टीम:
1. आशाराम – प्रभारी निरीक्षक, थाना साइबर क्राइम
2. मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार
3. आरक्षी रेशमपाल
4. महिला आरक्षी मालती सिंह
अन्य प्रमुख खबरें
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश