Punjab Ferozepur Accident News: फिरोजपुर में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 9 की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

खबर सार :-
पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे।
Punjab Ferozepur Accident News: फिरोजपुर में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 9 की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
खबर विस्तार : -

 Punjab Ferozepur Accident News: पंजाब के फिरोजपुर से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। 6 मई शनिवार की सुबह फिरोजपुर-फजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास एक पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Punjab Ferozepur Accident News: पिकअप-ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार 25 लोग जलालाबाद से ब्यास अपने किसी रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। बीच रास्ते में ही फिरोजपुर-फजिल्का रोड पर ट्रक से भिड़ंत होने के बाद सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 

Punjab Ferozepur Accident News: हादसे के बाद चीख पुकार

घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सामने से आ रही ट्रक से पिकअप टकरा गई और सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार इस जगह पर पहले भी इस तरह के जानलेवा हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, जिससे इस तरह के हादसे आगे से न हों। 

Punjab Ferozepur Accident News: प्रयागराज सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव की मौत

एक ऐसा ही मामला प्रयागराज से सामने आया है, जहां सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। रात करीब 1 बजे के समय सिविल लाइन से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार उनके कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस कार में 3 लोग सवार थे। बाकियों का अस्पातल में इलाज चल रहा है।

अन्य प्रमुख खबरें