पीलीभीतः पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के पौटा खमरिया गांव में खनन माफिया बेखौफ होकर रातभर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार देर रात से लेकर सुबह तक मिट्टी और खनिज पदार्थों का अवैध खनन किया जाता है। खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियां गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि रातभर वाहनों की गड़गड़ाहट के कारण आसपास रहने वाले परिवारों की नींद तक प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया चोरी-छिपे बड़े स्तर पर मिट्टी खनन कर राजस्व विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन का संचालन कथित रूप से चन्द्र सेन नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो अलियापुर का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अपने वाहनों के जरिए अवैध मिट्टी खनन कर विभिन्न स्थानों पर प्लाटों का पटान करा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई बार फोन तक नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और खनन माफिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे पर्यावरण और सरकारी राजस्व दोनों को भारी नुकसान होगा। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल