वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान

खबर सार :-
झाँसी के मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मऊरानीपुर खंड पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनाधिकृत विक्रेताओं के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
खबर विस्तार : -

झांसी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छ खानपान व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर रेलखंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में 6 मई को की गई।

अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने किया। जांच टीम ने मुख्य रूप से गाड़ी संख्या 64613 झांसी–बांदा मेमू और गाड़ी संख्या 19666 खजुराहो–उदयपुर एक्सप्रेस में निरीक्षण कर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

सूचना मिलने पर भागे कई वेंडर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई अनाधिकृत वेंडर्स ट्रेन और प्लेटफॉर्म से भाग निकले। इस दौरान वे बड़ी संख्या में पानी की बोतलें और मट्ठा के पैकेट वहीं छोड़ गए। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए 180 अनाधिकृत पानी की बोतलें और मट्ठा के 12 पैकेट जब्त किए। जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई हेतु झांसी स्टेशन स्थित एलपीओ में जमा कराया गया।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति ट्रेनों और रेलवे परिसरों में खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। अनाधिकृत वेंडर्स से यात्रियों की सेहत और सुरक्षा को खतरा बना रहता है, इसलिए ऐसे लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

रेलवे ने की सहयोग की अपील

अभियान के दौरान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के साथ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक साकेत शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह, कैटरिंग इंस्पेक्टर राजेश यादव, अशोक कुमार तथा उप मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय अरुण सचान मौजूद रहे।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की कि वे केवल अधिकृत वेंडर्स से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन को दें, ताकि सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
 

 

अन्य प्रमुख खबरें