स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की स्कूटी बरामद, वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
खबर सार :-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।
खबर विस्तार : -
झांसी: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान पठान (30) पुत्र निवासी अंबावाय काशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की दो घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि 11 जून को उसने चंदा होटल के पीछे स्थित एक मकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी की थी। इसके बाद 18 जून को शक्ति नगर कॉलोनी क्षेत्र से भी एक अन्य स्कूटी चोरी कर ली थी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों चोरी की स्कूटियां बरामद कर लीं। बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
इधर, थाना एरच पुलिस ने भी न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सुरेन्द्र (36) निवासी ग्राम खना, थाना एरच के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
वारंटी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बामौर तथा कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ेंः-छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर बड़ा हादसा, पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 मजदूरों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20