पीलीभीत में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कर्मचारी अनिल की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। घटना के 30 घंटे बाद भी शहर कोतवाली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को तलब कर शहर कोतवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मृतक अनिल कथित कॉलोनाइजर वेद प्रकाश कश्यप के कार्यालय में कार्यरत था। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और प्रॉपर्टी डीलर पर संदेह व्यक्त किया। घटना के बाद से परिवार में आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। जब मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार से जवाब तलब किया, तो कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। इस पर मंत्री नाराज हो गए और इसे लापरवाही बताया।
कोतवाल की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा को गेस्ट हाउस बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त है और संदिग्ध कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने शहर कोतवाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मंत्री के सख्त रुख के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंदिरों में चोरों का आतंक! वट सावित्री की पूजा कर रहीं महिलाओं के मंगलसूत्र और मोबाइल चोरी
जमशेदपुर में दिखेंगी राजस्थानी लोक कलाएं, तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन कल
Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास
Noida sector 63 fire: नोएडा में गारमेट्स कंपनी में भीषण आग, चपेट में आई तीन इमारतें
देहरादून: वेतन और ओवर टाइम को लेकर मजदूरों का बड़ा बवाल
शनिश्चरी अमावस्या पर हर की पौड़ी पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी