उदयपुरवाटी: नीमकाथाना के समीप स्थित पवित्र तीर्थ स्थल निर्झरा धाम आश्रम में मार्च माह में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महायज्ञ की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च में प्रस्तावित 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु क्षेत्र के संत-महात्माओं, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह धर्मसभा आयोजित की जा रही है। सभा में महायज्ञ की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
भावरिया ने बताया कि महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। शीघ्र ही गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार पीले चावल बांटकर लोगों को यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का भी प्रतीक होगा।
17 फरवरी को आयोजित होने वाली धर्मसभा में विभिन्न समितियों का गठन भी किया जाएगा, जिनमें व्यवस्था समिति, प्रसाद समिति, जल व्यवस्था समिति, स्वागत समिति सहित अन्य आवश्यक समितियां शामिल होंगी। इन समितियों के माध्यम से महायज्ञ की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी।
आयोजकों के अनुसार 108 कुंडीय महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात, पेयजल, आवास एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। क्षेत्रवासियों में महायज्ञ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Ayodhya: वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अयोध्या में जाम के खिलाफ सख्ती: बुलडोजर अभियान से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने संभाली कमान
BJP Foundation Day: अयोध्या में 6 से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप
झांसी मंडल में 426 ट्रैक किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
इकाना में मचेगा गदर: क्या पंत की 'नवाबी' सेना के आगे टिक पाएगा राहुल का दिल्ली दरबार?
एक अप्रैल से शुरू होगी श्रीगंगानगर से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा, श्रद्धालुओं को होगा लाभ
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर साइक्लोथॉन और मैराथन का आयोजन
लखनऊ में ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज प्रैक्टिशनर्स का सम्मेलन, असीम अरुण ने किया शुभारंभ
Sharjeel Imam: शरजील इमाम की पैरोल खत्म, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए दिल्ली रवाना
जैन आईटीआई कॉलेज में नशा मुक्त जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी जानकारी
संविदा डॉक्टरों की कमी के बीच 8 घंटे की ओपीडी: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बढ़ा गतिरोध