अयोध्याः भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस समझौते को देश की संप्रभुता, किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।
अयोध्या के गांधी पार्क सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आयोजित किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने आरोप लगाया कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीदने पर रोक लगाने और व्यापारिक असमानता थोपने की साजिश है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री दी जाएगी। इससे देश के करोड़ों किसानों और छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है।”
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट ने केंद्र सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को इस समझौते की वास्तविक शर्तों की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत अब अपने फैसले खुद लेने में सक्षम नहीं है? रूस जैसे पारंपरिक मित्र देश से तेल न खरीदने की शर्त को उन्होंने भारत की संप्रभुता का अपमान बताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और समझौते की शर्तों को सार्वजनिक करने की मांग की। इस अवसर पर गायत्री मिश्रा, विद्या वर्मा, स्वर्णिम वर्मा, यूके द्विवेदी, मोहम्मद इस्राइल, रामजी वर्मा, अखिलेश गौतम, विनोद रावत, चंद्रप्रकाश, इरफान, गुड़िया राइन, अहमद, मोहम्मद सूफियान और रामचरण मौर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Ayodhya: वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अयोध्या में जाम के खिलाफ सख्ती: बुलडोजर अभियान से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने संभाली कमान
BJP Foundation Day: अयोध्या में 6 से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप
झांसी मंडल में 426 ट्रैक किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
इकाना में मचेगा गदर: क्या पंत की 'नवाबी' सेना के आगे टिक पाएगा राहुल का दिल्ली दरबार?
एक अप्रैल से शुरू होगी श्रीगंगानगर से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा, श्रद्धालुओं को होगा लाभ
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर साइक्लोथॉन और मैराथन का आयोजन
लखनऊ में ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज प्रैक्टिशनर्स का सम्मेलन, असीम अरुण ने किया शुभारंभ
Sharjeel Imam: शरजील इमाम की पैरोल खत्म, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए दिल्ली रवाना
जैन आईटीआई कॉलेज में नशा मुक्त जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी जानकारी
संविदा डॉक्टरों की कमी के बीच 8 घंटे की ओपीडी: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बढ़ा गतिरोध