जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे-52 पर टिगरिया मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार दुर्घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। कार कोटा-जयपुर मार्ग पर जा रही थी, तभी चालक को झपकी आने से वाहन असंतुलित होकर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी थे और दर्शन कर जयपुर की ओर आ रहे थे। मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष पुत्र राजेश राय, राहुल रजक पुत्र बबलू रजक, चालक अनुराग तथा शानू के रूप में हुई है। सभी मृतक जबलपुर के बताए जा रहे हैं। राहुल रजक जबलपुर सिटी के खेरमाई मंदिर क्षेत्र का निवासी था।
पुलिस के अनुसार मृतका रेशमा श्रीवास्तव की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। 13 फरवरी को दर्शन करने के बाद वे सीकर जिले के रींगस स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है। तेज रफ्तार और नींद की झपकी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी
West Bengal: नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार
अब ग्लोबल ब्रांड बनेगा सोनभद्र का गुलाब जामुन, CM ने किया ODOC योजना में शामिल
Road Accident in Amethi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से दिया इस्तीफा, भवानीपुर सीट रखा बरकरार
West Bengal: RG कर मामले में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड, दोबारा होगी जांच
CM सुवेंदु अधिकारी का फैसला, विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव-स्ट्रीम, बढ़ेगी पारदर्शिता
Kolkata: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे पूछताछ के बाद कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार
Bhopal: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
PM की अपील का असरः सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत