पीलीभीत: जनपद में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल बन गया है। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से शाम तक गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। फोन पर गैस बुकिंग न होने की समस्या के कारण उपभोक्ता सीधे गोदामों और एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ती जा रही है।
जिले के अलग-अलग गैस गोदामों से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबरों पर लगातार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरन एजेंसियों पर जाकर गैस की जानकारी लेनी पड़ रही है।
हालांकि, प्रशासन और गैस एजेंसियों का दावा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए नोटिस भी लगाए गए हैं। इनमें स्पष्ट लिखा गया है कि एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है। नए नियमों के अनुसार अब एक सिलेंडर की अगली बुकिंग 30 दिन के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी। एक उपभोक्ता के लिए 30 दिन में केवल एक ही बुकिंग मान्य होगी।
इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग गैस को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। उपभोक्ता शैली शर्मा का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जो नंबर जारी किए गए हैं, उन पर बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है और वे परेशान होकर एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तो फिर इतनी भीड़ क्यों दिखाई दे रही है और लोगों को सिलेंडर समय पर क्यों नहीं मिल पा रहा है।
वहीं गैस एजेंसी के प्रबंधक असद जावेद अंसारी ने बताया कि वर्तमान में सभी एजेंसियों पर गैस की कोई कमी नहीं है। असली समस्या बुकिंग सिस्टम में आ रही तकनीकी दिक्कतों की है। एक साथ बड़ी संख्या में लोग बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है और कई बार सर्वर काम नहीं कर पाता।
उन्होंने बताया कि मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करने में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। ऐप के माध्यम से बुकिंग होने पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एजेंसी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, क्योंकि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और पर्याप्त है।
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12