सुल्तानपुरः भोपाल (मध्यप्रदेश) के एक IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक रजि. के नेतृत्व में सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग सुल्तानपुर में सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
गठन ने राष्ट्रपति और संघ लोक सेवा आयोग को संबोधित एक पत्र भेजकर अधिकारी के खिलाफ जांच, निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसी टिप्पणियाँ समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं और इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही समाज ने सवर्ण आयोग की भी मांग रखी है, ताकि ऐसी घटनाओं पर संस्थागत स्तर पर रोक लगाई जा सके।
विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पं. हर्ष नारायण मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, अरविन्द राय, संजय शुक्ला, घनश्याम तिवारी, राजदेव शुक्ला, जयमुकुंद मिश्रा, विपिन पाण्डेय, राकेश तिवारी, संतोष मिश्रा, बिजय शंकर मिश्रा, रत्नेश दूबे, काली पाण्डेय, रंजीत मिश्रा फौजी, सत्यप्रकाश तिवारी, सुयश मिश्रा, हर्ष पाण्डेय, रत्नाकर पाण्डेय, शिवम तिवारी, अंकित पाण्डेय, अजीत शुक्ला, गोकरन तिवारी, दीपेश पाठक, दिलीप पाठक, पवन मिश्रा, अशोक सिंह बिसेन, गंगा प्रसाद उपाध्याय, देवेश श्रीवास्तव, मोहित पाण्डेय, नवीन शुक्ला, बिजेंद्र त्रिपाठी, सूर्यनाथ पाठक, समीर पाण्डेय, अनिल तिवारी, योगेश पाण्डेय, उमेश मिश्रा, लाल साहब मिश्रा, विशम्भर नाथ शुक्ला, माता प्रसाद दूबे सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे।
प्रदेश सचिव शिवकुमार तिवारी ने कहा कि समाज की बेटियों के सम्मान पर कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संरक्षक पं. हर्ष नारायण मिश्रा ने इसे “अत्यंत आपत्तिजनक” बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, नगर अध्यक्ष अरविन्द राय ने कहा कि परशुराम युवा वाहिनी मिशन हमेशा से ब्राह्मण समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
महिला ने बच्चों संग मिलकर पति-सास सौतन समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट
2026-05-28
Weather Alert: 31 मई तक तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, एडवाइजरी जारी
2026-05-28
गुजरात में इबोला संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें
2026-05-28
Twisha Sharma death case: गिरिबाला सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 3 घंटे से सीबीआई कर रही पूछताछ
2026-05-28
Ratnagiri Accident: मुंबई-गोवा हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, चालक की मौत
2026-05-28
पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, विकास कार्यों व परियोजनाओं पर चर्चा
2026-05-28
पलामू टाइगर रिजर्व और नेतरहाट में होटल-रिसाॅर्ट निर्माण पर एनजीटी सख्त, जारी की नोटिस
2026-05-28
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने 4 दिन तक आंधी-बारिश की जताई संभावना
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
Twisha Sharma Death Case: हाईकोर्ट ने खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत, सीबीआई ले सकती है रिमांड
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27