चरथावलः कस्बे के रोहाना तिराहे स्थित कमला फार्म हाउस में शनिवार को समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। पंचायत को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक न्याय के मुद्दों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा रहे। उनका स्वागत चरथावल विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में फूल-मालाओं से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा करने में सक्षम है।
मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज की एकजुटता को प्रदेश में बदलाव की दिशा में निर्णायक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से बिना किसी दबाव के काम करने की अपेक्षा जताई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय सचिव नौशाद अली, कामिल प्रधान, सत्तार प्रधान, दीपक प्रधान सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत का संचालन कुशलपाल त्यागी ने किया।
इस अवसर पर सुखपाल पुंडीर, नंदकिशोर पुंडीर, नय्यूम प्रधान, निशांत मलिक, मौलाना नजर मोहम्मद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसमर्थन हासिल करेगी।
यह भी पढ़ेंः-Azam Khan News: आजम खान के जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में भेजा नोटिस
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-21
दर्दनाक! गंगा में स्नान के दौरान डूबे तीन मासूम, दुखद घटना से पसरा मातम
2026-06-21
2026-06-21
2026-06-21
2026-06-20
2026-06-20
शहडोल में महुआ बीनने गईं बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत
2026-06-20
बंगाली गीतों से गूंजा महाराष्ट्र लोक भवन, उत्साह के साथ मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में जांच तेज, शोभनदेव के घर पहुंची सीआईडी
2026-06-20
2026-06-20
फाल्टा में जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, थाने पर हमले की साजिश का आरोप
2026-06-20
माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
2026-06-19