रामपुर: रामपुर की तहसील बिलासपुर के वार्ड नंबर 9, बिशरत नगर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने भाग लिया। इस बैठक में तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह विर्क, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद याकूब खान, युवा नेता मोहम्मद अनस खान, असीम हुसैन खान सहित कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक नेता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR फॉर्म भरने को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना था।
सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वे SIR फॉर्म भरने से न चूकें और इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। सांसद नदवी ने बताया कि इस अभियान के तहत फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण कार्य से वंचित न रहे। उन्होंने SIR के महत्व और इसके लाभ के बारे में भी बताया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लें और अपने अधिकारों को सुनिश्चित कर सकें।
इससे पहले, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और उनके साथी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रशासन से SIR गणना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद, नगर टांडा हर्मतनगर में नवी हसन उर्फ रवि के आवास पर एक और जनसभा का आयोजन किया गया। यहां भी लोगों को SIR के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और SIR के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर असीम हुसैन खान, जिया खान, नबी हसन उर्फ रवि, ओसियन यादव, एडवोकेट महबूब अली पाशा, हाफिज नूरी, नासिर शेख, डॉ. जफर खान, डॉ. नावेद खान और अन्य कई लोग उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29