Meerut fire break out: मेरठ के सरधना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोग खरीददारी करने के लिए वयस्ततम गंज बाजार में पहुंचे थे और अचानक खुशी क्रॉकरी मॉल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटे और घने धुएं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच लाखों का सामान जलकर खाक हो गए।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आग सुबह 11 बजे लगी और चंद मिनटों में उसने पूरे शोरुम को अपने कब्जे में ले लिया। आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। तेजी से फैल रही आग ने आस-पास के दुकानदारों में डर की स्थिति पैदा कर दी और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे घटनास्थल के पास भारी भीड़ इक्ठ्ठा होने लगी।
घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत आग बुझाने के लिए बाल्टी व दूसरी चीजों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। हालात को गंभीर होते देख आस-पास की दुकानें खाली करा दी गई। इसके कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेट की टीम पहुंची और घंटो की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगने से पहले किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नही देखी गई थी। इस घटना के बाद वहां के दुकानदारों के मन में भय की स्थिति बन गई है। इस तरह की घटनाओं के बाद व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
इस तरह की घटना अचानक से होती हैं और इससे लाखों का नुकलान झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको पहले से ही कुछ तैयारी करके रख लेनी चाहिए। आपके पास एबीसी टाइप पोर्टेबल अग्निशामक, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और रेत से भरी बाल्टियां रखनी चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर काबू पाने में आसानी हो। इसके साथ ही आपातकालीन निकास भी होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके दूकान में एक फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर्स होना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
फतेहपुर में यमुना नदी में डूबे छह युवक, चार की मौत, दो की हालत गंभीर
1100 वर्ष पुरानी दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से नई राज्यास बना आस्था का महाकुंभ
सिद्ध श्री शिंगणापुर शनि धाम में 5100 दीपों से दिव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
गुरुद्वारा सत करतार साहिब में ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धा व सेवा का समागम, श्रद्धालुओं में उत्साह
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मिलीं प्रियंका बैलान, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Sultanpur: समस्याओं के समाधान को लेकर लेखपाल संघ सख्त, दी ये चेतावनी
Lucknow: लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन, जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी
पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत
मंदिरों में चोरों का आतंक! वट सावित्री की पूजा कर रहीं महिलाओं के मंगलसूत्र और मोबाइल चोरी