Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप

खबर सार :-
Lucknow-Delhi IndiGo flight Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। इस फ़्लाइट को सुबह 10:45 बजे लगभग 180 यात्रियों के साथ उड़ान भरनी थी। उड़ान भरने से ठीक पहले, क्रू को विमान में संदिग्ध बम होने की जानकारी मिली।
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
खबर विस्तार : -

Lucknow-Delhi IndiGo flight Bomb threat:   लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त  हड़कंप मंच गया, जब पता चला कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान में बम रखा गया है। बम की सूचना स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी होते ही हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टेकऑफ़ से पहले ही विमान को रोक दिया और उसकी गहन जांच की। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। विमान सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाली थी।

IndiGo flight Bomb threat: टिश्यू पेपर में लिखा था 'Bomb'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ़्लाइट 6E 2111 शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली थी। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान से जुड़ा सुरक्षा का संभावित खतरा सामने आया, जिसके बाद तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और विमान की विस्तृत तलाशी ली। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी ज़रूरी जांच प्रक्रियाएं पूरी की गईं। जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'Bomb' लिखा हुआ था। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक 

हालांकि, विस्तृत जांच के बाद विमान में किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला और यह सूचना महज एक अफवाह साबित हुई। इस घटना के चलते फ्लाइट के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कोई विस्फोटक या हानिकारक चीज़ नहीं मिली और आगे की कानूनी व सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं चल रही हैं। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर ये शब्द किसने लिखे थे और इसके पीछे कौन था। तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और जरूरी सुरक्षा जांच के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Lucknow News: लखनऊ में पुलिस ने तीन चोरों को धर दबोचा , स्कूटी के साथ पांच लाख के गहने बरामद, एक साथी फरार


 

अन्य प्रमुख खबरें