आईआईटी बीएचयू में चयनित हुए सार्थक गुप्ता, गहोई समाज और झांसी का बढ़ाया मान

खबर सार :-
सम्मान समारोह में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों और समिति के पदाधिकारियों ने सार्थक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं, जो अपनी मेहनत और उपलब्धियों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।
आईआईटी बीएचयू में चयनित हुए सार्थक गुप्ता, गहोई समाज और झांसी का बढ़ाया मान
खबर विस्तार : -

झांसीः कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण किसी भी विद्यार्थी को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है। इसका ताजा उदाहरण झांसी के मेधावी छात्र सार्थक गुप्ता ने प्रस्तुत किया है। प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सार्थक ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) वाराणसी के आर्किटेक्चर विभाग में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 3620 रही है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गहोई समाज और झांसी शहर का गौरव बढ़ा है।

सार्थक, अभय गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर गहोई वैश्य पंचायत एवं संघर्ष सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में किया गया, जहां सार्थक का तिलक कर, माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि सार्थक भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि सार्थक जैसे प्रतिभाशाली युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर परिश्रम, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। सार्थक की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि विद्यार्थी पूरी लगन से प्रयास करें तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सार्थक ने न केवल अपने माता-पिता का सपना पूरा किया है, बल्कि पूरे गहोई समाज और झांसी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता हजारों विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति की ओर से राम बाथम, राजू रायकवार, रघुवीर साहू, सुनीता साहू, यशवंत राव एडवोकेट, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, अंजली विश्वकर्मा, राजू सेन, सिद्धांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, मुन्ना मास्टर और मोहित लक्षकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं गहोई वैश्य पंचायत की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रकाश नगरिया, संजू डेंगरे, संजीव सेठ, नीरज नागर, कुंविहार सांवला तथा प्रदीप नगरिया ने भी उपस्थित होकर सार्थक को बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का समापन सार्थक के उज्ज्वल भविष्य की कामना और उनकी सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए किया गया।

यह भी पढ़ेंः-राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले- एसआईटी करेगी ‘दूध का दूध, पानी का पानी’, बस थोड़ा...
 

अन्य प्रमुख खबरें