झांसीः झांसी में गौरीशंकर कुशवाहा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 6 जून की रात सीपरी बाजार थाना पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान चिंगारा नामक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी रग्घू उर्फ रघुवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 5 जून की रात का है। गौरीशंकर कुशवाहा और मुरारी कुशवाहा शिवानी तिराहा स्थित शिवानी होटल के पास लगे बिजली वितरण बिंदु (डीपी) पर बिजली आपूर्ति की समस्या देखने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली विवाद धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और बढ़ गया तथा आरोपियों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में गौरीशंकर और मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गौरीशंकर कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि मुरारी कुशवाहा का इलाज जारी है।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 6 जून को ही शिवानी होटल के संचालक आनंद यादव और शेर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक की पत्नी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर आनंद यादव, चिंगारा, सौरभ, रिंकू, शेर सिंह तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस को 6 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल चिंगारा (23) और रग्घू उर्फ रघुवीर (18) सिमरधा गांव में एक प्रतीक्षालय के सामने वाली गली में छिपे हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान चिंगारा के पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया। वहीं रग्घू को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चापड़, दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ेंः-राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
अन्य प्रमुख खबरें
पाठ्यपुस्तक लेखन से डिजिटल शिक्षा तक, भूगोल व्याख्याता प्रशांत चौधरी बने नवाचार की मिसाल
2026-06-07
2026-06-07
सगतपुरिया के बैकुंठधाम में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ, वैदिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हुआ परिसर
2026-06-07
Sunday Cycle Rally: पुलिसकर्मियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-07
2026-06-07
राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
2026-06-07
अमरोहा के मजदूर के घर में लगी आग, कपड़े से लेकर बच्चों की मार्कशीट तक सब खाक
2026-06-07
सूरतः ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में बड़ा हादसा, सफाई करने उतरे 4 कर्मचारियों की मौत
2026-06-07
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
Delhi: रजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, टेम्पो-इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
Delhi: मेट्रो विहार काॅलोनी में जर्जर शौचालय का ढांचा गिरने से बच्ची की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07
2026-06-06