बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहाँगीराबाद में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विषयों के माध्यम से विकसित भारत के स्वरूप को दर्शाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू वारियर (राष्ट्रीय सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) रहीं। कार्यक्रम में शशि शर्मा (अभियान संयोजिका एवं जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, बुलंदशहर), कल्पना वर्मा (अभियान संयोजिका, मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा, बुलंदशहर), महाविद्यालय निदेशक शरद अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, स्वच्छ भारत, विकसित भारत, ऑपरेशन सिंदूर और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विषयों पर चित्रकारी की। सीनियर वर्ग में साक्षी शर्मा ने प्रथम, साधना शर्मा ने द्वितीय, अनुष्का ने तृतीय और सिमरन व हुरिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। जूनियर वर्ग में रजनी ने प्रथम, उन्नति ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय और भव्या व मनीषा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू वारियर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अपनी प्रतिभा दिखाने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति सम्मान महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अभियान समन्वयक शशि शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि रास्ता चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर आप दृढ़ निश्चयी हैं, तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
अभियान की समन्वयक कल्पना वर्मा ने विजेता छात्राओं के साथ-साथ प्रतिभागी छात्राओं को भी बधाई दी। कॉलेज निदेशक शरद अग्रवाल ने इस सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत करवाई जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमताओं का आकलन संभव है, वहीं प्राचार्या डॉ. शीनू चौधरी ने अतिथियों का धन्यवाद किया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रमुख खबरें
शादी बारात और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की तय हुई समय सीमा, संगठनों ने लिया बड़ा फैसला
धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग, बोले- क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
DUSU Election Result: डूसू चुनाव में EVM को लेकर मचा घमासान, ABVP ने NSUI पर लगाएं गंभीर आरोप
योगी सरकार के भर्ती घोटाले पर दिलीप पाण्डेय ने उठाया सवाल, आरोपों की बाढ़
झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में खुला राज्य का तीसरा बोटोक्स क्लिनिक
नवरात्रि पर्व पर लोगों को परिवहन निगम देगा 200 नई एसी बसों का तोहफा
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
सेवा पखवाड़ा के तहत तिकोनिया पार्क में लगी प्रदर्शनी, ओपी राजभर ने किया उद्घाटन
महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम, छात्राओं को सिखाए गये सुरक्षा के गुर
UP IPS Transfer: यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले