झाँसी: जनपद में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बढ़ती गर्मी और 'लू' (Heat Wave) के खतरों को देखते हुए जूम ऐप के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम का सख्त तेवर भी देखने को मिला, जहाँ पर्याप्त जानकारी और तैयारी के साथ बैठक में न जुड़ने पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त वीरेंद्र श्रीवास्तव की जमकर क्लास लगाई।
जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 5 से 6 दिनों तक जनपद में तापमान में भारी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इसके लिए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और ग्रामीण इलाकों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। आपदा विशेषज्ञ को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन तापमान की स्थिति से समाचार पत्रों के जरिए जनता को अवगत कराएं।
बैठक के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने बताया कि सभी सीएचसी (CHC) और पीएचसी (PHC) पर ओआरएस, आईवी फ्लूड और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में 15 और जिला अस्पताल में 10 अतिरिक्त कोल्ड रूम तैयार करने की जानकारी ली। उन्होंने सभी एमओआईसी (MOIC) को निर्देश दिए कि इमरजेंसी के पास वाटर कूलर और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो।
डीएम ने नगर निगम और नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि शहर के व्यस्ततम चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंडियों में वाटर कूलर व प्याऊ की तत्काल व्यवस्था की जाए। सामाजिक संगठनों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की भी मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरों के संचालन और नगर निगम की स्क्रीन पर 'क्या करें-क्या न करें' की एडवाइजरी प्रसारित करने को कहा।
गर्मी के कारण बढ़ रही आगजनी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई अग्निकांड या लू से प्रभावित होता है, तो उसे 24 घंटे के भीतर सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बेजुबान पशुओं के लिए छायादार स्थानों और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी पोस्टर और पंपलेट भी रिलीज किए गए। इस वर्चुअल मीटिंग में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वरुण कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
‘सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे’, धामी कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा मामलों की दोबारा होगी जांच
Giridih: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का कंट्रोल रूम, 6 जालसाजों को पुलिस ने दबोचा
Bihar Cabinet का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ
मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला, कुकी चर्च नेताओं की गाड़ियों पर फायरिंग, 3 की मौत
PM मोदी की अपील का असर: सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला, बस में सफर करेंगे राज्यपाल
Prateek Yadav Death: सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत ? अखिलेश यादव के बयान से मिल रहे ये संकेत
Prateek Yadav Death : मुलायम के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे