Bijnor Kriratpur Murder Case: बिजनौर में रिश्ते हुए शर्मसार, जीजा ने साले को चाकुओं से गोदा, हत्या के बाद लाश के पास बैठा रहा आरोपी
खबर सार :-
बिजनौर के किरतपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि यहां एक जीजा ने अपने ही साले को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी जीजा वहीं लाश के पास बैठा रहा।
खबर विस्तार : -
Bijnor Kriratpur Murder Case: उत्तर-प्रदेश के बिजनौर से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। किरतपुर में एक जीजा ने अपने साले को छुरी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह ससुराल में ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bijnor Kriratpur Murder Case: बिजनौर में जीजा ने अपने साले की चाकुओं से गोदकर हत्या की
उत्तर-प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के भनेड़ा गांव में शुक्रवार की रात 22 वर्षीय सचिन पुत्र रामोतार की अपने जीजा शील गंगे पुत्र कलवा से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। दोनों में विवाद बढ़ता देख परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद सचिन छत पर जाकर सो गया। रात में करीब 2 बजे के समय शील गंगे छत पर गया और गहरी नींद में सो रहे सचिन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इस वार से सचिन बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद आरोपी जीजा वहीं बैठा रहा। घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bijnor Kriratpur Murder Case: किस्त की रकम को लेकर हुआ विवाद
आरोपी शील गंंगे कोतवाली देहात के रामपुर गांव का निवासी है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में सामने आया कि मामला किस्त की रकम से जुड़ा था। मृतक की मां सावित्री देवी की तहरीर पर शील गंगे और उसके भाई शेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की मां का आरोप है कि आरोपी के भाई ने शील गंगे को उकसाया था। आरोपी की पत्नी जूली ने समूह से उधार पैसे लिए थे। जिसकी किस्त जमा करनी थी। मृतक सचिन और उसके भाई बिट्टू ने शील गंगे के किसी काम को न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि अगर शील गंगे कोई काम नहीं करेगा तो किस्त कैसे जमा होगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
Bijnor Kriratpur Murder Case: दो साल से ससुराल में रह रहा था आरोपी जीजा
इस बात की खुन्नस खाए आरोपी ने सचिन की हत्या कर दी। भनेड़ा के रहने वाले रामातोर के तीन बेटे बिट्टू, सचिन और विपुल और दो बेटियां हैं। तीनों भाई मजदूरी करते हैं, उनकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। जूली की शादी पहले तिसोतरा में हुई थी, लेकिन किसी विवाद के कारण वह भनेड़ा आ गई। 6 साल पहले उसने शील गंगे से दूसरी शादी की थी। शील गंगे का उसके भाइयों से विवाद हो गया, जिसके बाद वह दो साल से अपने ससुराल में रहने लगा था। जूली बिजनौर के एक पटाखा फैक्ट्री में काम करती है और उसका पति ससुराल में रहता है और कोई काम नहीं करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
देवनारायण भगवान पदयात्रा का भव्य स्वागत, तैयारियों को लेकर बैठक
2026-08-16
-
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला: पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-16
-
कांग्रेस नेता और बेटे की गोली मारकर हत्या, विपक्ष हमलावर
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा
2026-08-15
-
हिमाचल को 100 नए सीबीएसई स्कूलों की सौगात, सीएम ने की घोषणा
2026-08-15
-
‘उत्साह और जोश से भरा हुआ है देश’, तिरंगा यात्रा में बोले CM मोहन यादव
2026-08-14
-
हमीरपुर में खुलेगा हिमाचल प्रदेश का पहला 'साइंस काॅलेज': सीएम सुक्खू
2026-08-14
-
शहडोलः बारिश में परेशानी का सबब बना माॅडल रोड, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
2026-08-14
-
भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल
2026-08-14
-
चाकसू में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
2026-08-14
-
Koderma Accident: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत
2026-08-14
-
ग्रेटर नोएडा में लकड़ी की दुकान पर लगी भीषण आग, एक की मौत
2026-08-14
-
चमोली में भीषण हादसा: टनल धंसने से अब तक 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
2026-08-13
-
UP T-20 : CM करेंगे इकाना स्टेडियम में लीग का उद्घाटन, बदला रहेगा रूट
2026-08-13
-
साइबर अपराधियों के गढ़ पर पुलिस का प्रहार, झांसी पुलिस सम्मानित
2026-08-13